____ संसद भवन के मेन गेट से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने के विरोध में सड़कों पर उतरे अंबेडकरवादी
____बाबा साहब की प्रतिमा पुराने स्थान लगाने की मांग पूरी न होने पर किया आरपार की लड़ाई का ऐलान
____जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे अंबेडकरवादियों ने केंद्र सरकार को बताया दलित पिछड़ो का विरोधी
______संसद भवन के मेन गेट के पास स्थापित महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाए जाने के विरोध में सारे देश में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है बुधवार को देश भर के दो दर्जन से अधिक अंबेडकरवादी संगठनों ने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन कर महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं पुराने स्थान पर लगाए जाने की मांग की।!
अंबेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दलितों पिछड़ों का इतिहास मिटा देना चाहती है यही वजह है की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाएं संसद भवन के मेन गेट से हटकर प्रेरणा स्थल में लगाई गई है जहां उन मूर्तियों के लगाई जाने का कोई महत्व नहीं है ! संसद की कार्रवाई के दौरान जब भी सत्ता पक्ष निरंकुश होता था तो विपक्ष हमेशा सदन के मेन गेट के सामने लगी महात्मा गांधी और बाबा साहब की प्रतिमाओं के सामने विरोध प्रदर्शन किया करते थे यही वजह है की सत्ता पक्ष ने जानबूझकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी को भुलाने के लिए उनकी प्रतिमाएं हटा दी हैं !
अंबेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाएं पुराने स्थान पर स्थापित नहीं करती है तो सारे देश के अंदर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी!
जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे अंबेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारीयों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था वह सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे जय भीम जय संविधान के नारे लगा रहे थे बड़ी संख्या में पदाधिकारीयों के हाथों में संविधान की प्रति देखी जा रही थी पदाधिकारियों की चेतावनी से तो यही लगता है की सरकार को महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं पुराने स्थान पर ही स्थापित करनी होगी अब देखना यह होगा कि सरकार आंदोलित अंबेडकरवादियों की मांग पर गंभीरता से विचार करती या फिर फिर आंदोलन और जोर पकड़ेगा यह तस्वीर आने वाले एक दो दिन में साफ हो जाएगी ____ धन्यवाद