_____ दबंगों के आतंक से परेशान पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक की शरण में पहुंचा
_____ प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार की दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
_____ मामला थाना विछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ का है इसी गांव की रहने वाली राजवती देवी पत्नी धनीराम,वीरवती पत्नी संजीव कुमार कुसुमलता पत्नी सोविन्द्रसिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन सड़क के किनारे है जिसकी पैमाइश भी उप जिलाधिकारी के निर्देश पर कराई जा चुकी है उसके बाद भी दबंग उदयवीर सिंह रघुवीर सिंह जयवीर सिंह निवासी सैदपुर बघौली थाना विछबा तथा रामविलास दिगंबर रजनीश सचिन आदि निवासी जसरऊ थाना विछवां मिलकर जबरदस्ती गुंडागर्दी के बल पर मेरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों के खिलाफ थाना अध्यक्ष विछवां को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है
जसरऊ निवासी सतेंद्र सिंह कुलदीप ओमिंदर आज का कहना है कि उदयवीर सिंह शातिर किस्म का आदमी है। वह सड़क के किनारे हमारी जमीन को रखना चाहता है दबंग होने के नाते वह आए दिन परेशान करता है पुलिस भी थाना इंचार्ज उससे मिले हुए हैं जिसकी वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है पुलिस अधीक्षक ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है
