____’बिहार और आंध्र प्रदेश को ही क्यों मिला स्पेशल पैकेज?’
_____ अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर दागे कई सवाल
____अखिलेश यादव ने कहा कि आंकड़ों के हिसाब से बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन जो परियोजनाएं चल रही हैं वो समय से नहीं हो पाती हैं पूरी
____ बजट में किसानों मजदूरों छात्र नौजवानों की समस्याओं को किया गया अनदेखा
_____ सरकार बचाने को बिहार आन्ध्र प्रदेश को दिया गया विशेष पैकज
_____ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मंगलवार को मोदी सरकार का पहला आम बजट पेश किया, जिसमें बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है. बजट पेश होने के बाद एक तरफ जहां बीजेपी नेता इसे देश के विकास वाला बजट बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए हैं. !
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि सरकार बचाने के लिए बिहार और आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज दिया गया. उन्होंने केंद्र सरकार पर बाकी राज्यों से भेदभाव करने का भी आरोप लगाया. !
उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए विकास की अनदेखी करने और युवाओं-किसानों के हितों के खिलाफ जाने का भी आरोप लगाया. बजट में निर्मला सीतारमण द्वारा बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए घोषित विशेष पैकेजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से जुड़ा हुआ है, फिर भी राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के पहले के वादों के बावजूद उनके भाषण में इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि देश का नौजवान आधी-अधूरी नहीं, बल्कि पक्की नौकरी चाहता है. यादव ने आज आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, आंकड़ों के हिसाब से बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन जो परियोजनाएं चल रही हैं वो समय पर पूरा नहीं हुई हैं…सरकार बचानी है तो अच्छी बात है कि बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज या विशेष योजनाओं से जोड़ा गया है.’’!
उन्होंने सवाल किया, उत्तर प्रदेश, जो प्रधानमंत्री देता है, क्या वहां के किसानों के लिए भी कुछ बड़े फैसले हैं? यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में मंडी को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं पिछली बार की गई थीं, लेकिन एक भी मंडी का निर्माण नहीं किया गया. किसानों की समस्याओं के हल के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाई है और अब वह आधी-अधूरी नौकरी तथा इंटर्नशिप की बात कर रही है. उनका कहना था, प्रशिक्षण और इंटर्नशिप कराके नौकरी का सपना दिखाया जा रहा है. देश का नौजवान अपना भविष्य बनाने के लिए पक्की नौकरी चाहता है.’’ यादव ने सवाल किया कि क्या आधी-अधूरी नौकरी में आरक्षण होगा और क्या इस बजट के माध्यम से पक्की नौकरी के लिए क्या इंतजाम है?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बजट में पूरे देश की अनदेखी की गई है चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है! किसानों मजदूरों छात्र नौजवानों की बजट में पूरी तरह अनदेखी की गई है!