_______ कुम्भ मेला वीआईपी की विशेष व्यवस्था आम आदमी की अनदेखी के कारण हुआ हादसा
______आरएसएस-भाजपा और मोदी और योगी सरकारों ने ‘‘शाही स्नान’’ का नाम बदलकर ‘‘अमृत स्नान’’ करके कुम्भ मेले को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश
नई दिल्ली !!
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी-लेनिनवादी) मास लाइन की केन्द्रीय कमेटी कुम्भ मेले में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है । यह मानवीय त्रासदी केवल वीवीआईपी को प्राथमिकता देने वाली नीतियों और आम तीर्थयात्रियों के आराम, सम्मान और सुरक्षा की घोर उपेक्षा के कारण घटित हुई है !! आरएसएस-भाजपा और मोदी और योगी सरकारें भी ‘‘शाही स्नान’’ का नाम बदलकर ‘‘अमृत स्नान’’ करके कुम्भ मेले को साम्प्रदायिक रंग में रंगने में लगी हुई हैं । मेले को ‘‘कारपोरेट कुम्भ’’ में बदलने के लिए मोदी सरकार ने यूनाइटेड किंगडम स्थित कारपोरेट फर्म ‘‘अर्नेस्ट एंड यंग’’ को इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी दी है । सरकार ने तीर्थयात्रियों के प्रबंधन और सुरक्षा के लिए 10,500 करोड़ रुपये का बड़ा बजट बनाया है, लेकिन इसका प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा । निजी ठेकेदारों द्वारा जनता के पैसे की भारी लूट की गई है ।
यूपी सरकार द्वारा आदेशित न्यायिक जांच वास्तविक त्रासदी को छिपाने का दिखावा है ।
______हम दृढ़ता से मांग करते हैं:!!
_____ 1. योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से तत्काल हटाया जाए ।
_______ 2. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस त्रासदी की न्यायिक जांच की जाए ।
_______ 3. पीड़ितों और घायलों की सूची आवश्यक जानकारी के साथ तत्काल प्रकाशित की जाए ।
________ 4. मेले के शेष दिनों के लिए, आम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाए ।
________ 5. अर्नेस्ट एंड यंग कॉर्पोरेट कंपनी के साथ समझौते को तत्काल रद्द किया जाए ।
________ हम भारत की जनता से अपील करते हैं:!!
____ धर्म निरपेक्षता को बनाए रखें और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के हर प्रयास को विफल करें ।
साम्प्रदायिक ताकतों के प्रयासों को विफल करें, जो आपके धार्मिक विश्वासों का उपयोग अपने साम्प्रदायिक राजनीतिक हितों के लिए करना चाहते हैं ।
हमारा दृढ़ विश्वास है कि कारपोरेट-साम्प्रदायिक फासीवादी आरएसएस-भाजपा के खिलाफ सफल लड़ाई के लिए साम्प्रदायिक सद्भाव आवश्यक तत्व है ।
प्रदीप सिंह ठाकुर
महासचिव,
भाकपा(माले) मास लाइन दिल्ली !!
