___’_” ___राष्ट्रगान के बीच में नीतीश का ‘हाय-हेलो’ करना राष्ट्रगान का अपमान नीतीश कुमार दे इस्तीफा ___तेजस्वी
पटना / बिहार
बिहार विधानसभा और विधान परिषद में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर नीतीश कुमार के खिलाफ आरजेडी ने प्रदर्शन किया. तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने इसे राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ते हुए नीतीश कुमार का इस्तीफे की मां की तथा हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया नीतीश इस्तीफा दो के नारे लगाए..!!
बिहार में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को विधानमंडल से विधान परिषद तक राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा. आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन हाथ में तिरंगा झंडा लेकर विधानसभा पहुंच गए और राष्ट्रगान का अपमान करने पर नीतीश कुमारका इस्तीफा मांग लिया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ा. वहीं, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ-साथ भाजपा को भी लपेट दिया और कहा कि एनडीए की सहमति से नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है. बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान असामान्य तरीके से हाथ हिला रहे थे
वीडियो सामने आने के बाद आरजेडी ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया….!!
बिहार की विधानसभा में और विधान मंडल में भी जमकर हंगामा हुआ. आरजेडी विधायकों के प्रदर्शन के चलते विधानसभा स्थगित कर दी गई. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अन्य कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए. विधान परिषद में राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के कथित अपमान पर मांफी मांगने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का दिमाग खराब है. इस पर सभापति ने उन्हें टोकते हुए कहा कि ‘दिमाग खराब है’ कहना ठीक नहीं है.!!
राबड़ी देवी ने कहा कि वीडियो में सीएम राष्ट्रगान के दौरान जैसा व्यवहार कर रहे हैं, वह शर्मनाक है. यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है. पूरे देश की बात है और आज पूरी दुनिया देख रही है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया. वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हरकत की है, वह न सिर्फ राष्ट्रगान का अपमान है बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. बिहार सरकार को इस पर जवाब देना होगा…!!
