______निर्लज्ज नेता! पहले “मिनी पाकिस्तान” का नैरेटिव गढ़ते थे, अब ‘मिनी बांग्लादेश’…!!
____Pushp Ranjan..!!
_______ टीवी पर झूठ बोलते-बोलते राज्यसभा में घुसपैठ कर गया. और भी कई लबरे राज्यसभा-लोकसभा की शोभा बढ़ा रहे हैं.
झूठ इतने आत्मविश्वास से बोलते हैं कि उसकी पुष्टि करने में पूरा दिन ख़राब करते रहिये. हाउस में बकैती करते समय इन्हें होश नहीं रहता कि पड़ोसी देशों से सम्बन्ध और कितने ख़राब होते जा रहे हैं. जबकि, डैमेज कंट्रोल होना चाहिए.!
असम विधानसभा के विपक्षी विधायकों ने शुक्रवार को भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी द्वारा राज्यसभा में बोलते समय धुबरी जिले को ‘मिनी बांग्लादेश’ कहने पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की.!
20 मार्च, 2025 को, त्रिवेदी ने असम के धुबरी जिले को “मिनी बांग्लादेश” कहा धा. त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष द्वारा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को अस्वीकार करना “चुनावी कारणों” से प्रेरित था, जिसका अर्थ था कि ‘राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध प्रवासियों को बचा रहे थे.!
हाल के वर्षों में, भारत भर के राजनीतिक नेताओं, विशेष रूप से भाजपा के नेताओं ने जिलों और क्षेत्रों का वर्णन करने के लिए बार-बार “मिनी पाकिस्तान” और “मिनी बांग्लादेश” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसका साइड इफेक्ट हमारे उभयपक्षीय संबंधों पर पड़ा है.!
पहले जो कभी छिटपुट टिप्पणी लगती थी, वह अब देश के राजनीतिक विमर्श में घृणा फ़ैलाने का अचूक हथियार बन गई है.!
