______भूमाफियाओं पर नेहा देवी ने लगाया अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप
_____ जिलाधिकारी से की शिकायत मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी को दिए कब्जा हटाने का आप आदेश
____ जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं है सका दबंग का नेहा देवी की जमीन से अवैध कब्जा
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
भूमाफियाओं पर नकेल कसने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है भूमिया जिला प्रशासन को अनदेखा कर गरीब बेसहारा लोगों की जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं अगर बात करें मैनपुरी की तो एक सप्ताह में कई मामले अवैध कब्जा के सामने आए हैं!
ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम गनेशपुर का सामने आया है ! गनेशपुर निवासी नेहा देवी पत्नी स्वर्गीय सुमधुर सिंह की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। अवैध कब्जा हटाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई जिलाधिकारी के शिकायत कर्ता नेहा देवी की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर पहुँच कर अवैध कब्जा हटवाने आदेश दिए लेकिन उसके बाद भी उपजिलाधिकारी ने कब्जा नहीं हटवाया है !!
बताते चलें विवाद की जड़ जानबूझकर भूमाफियाओं द्वारा पैदा की जा रही है नेहा देवी के पति सुमधुर सिंह ने वर्ष 2012में गाटा संख्या 820 का बैनामा कराया था जिस पर वह काबिज भी थे परंतु अचानक सुमधुर की मौत होने के बाद भूमाफिया किस्म के दबंग विमल यादव. कमलेश यादव शिवम् यादव ने गाटा संख्या 807 का बैनामा कराने के बाद सुमधुर के नाम वाले गाटा संख्या 820 पर जबरिया कब्जा कर लिया है।
नेहा देवी का कहना है कि दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे है। और जमीन कर अवैध कब्जा कर लिया कब्जा हटवाने के लिए नेहा देवी जिलाधिकारी के अलावा सांसद डिंपल यादव को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।. …….
