_______ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी स्वर्गीय मां पर की गई अभद्र टिप्पड़ी को लेकर सपाइयों में रोष,
_______सपाइयों का एक पतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक से मिला की कानूनी कार्यवाही की माँग
_______ टिप्पड़ी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो करेंगे आंदोलन,
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
___ राज्य सभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने जबसे लोक-सभा में राणा सांगा पर टिप्पणी की है उसी दिन से कुछ वर्ग विशेष के लोग और संगठन अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साथ रहे है! रामजीलाल सुमन की टिप्पणी के बाद उनके आवास पर हमला भी हो चुका है।
ऐसा ही एक मामला जनपद मैनपुरी में सामने आया है ! चैत की नव वर्ष के अवसर पर निकाली गई यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी स्वर्गीय माता जी पर निशाना साधते हुए अभद्र टिप्पणी की है उसके बाद से समाजवादी खेमे में आक्रोश व्याप्त है !
पहले तो आप भाजपा के पदाधिकारी के द्वारा की गई अभद्र टिप्पड़ी को सुनिए अखलेश यादव और उनकी मां को लेकर किस अंदाज में क्या कह रहा है माना जा रहा यह टिप्पणी करने वाले को सत्ता का संतक्षण प्राप्त है !
अभद्रता टिप्पणी वाले मामले को लेकर आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा जहां उन्होंने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है
सपा नेताओं ने चेतावनी भी दी है कि टिप्पड़ी करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई न की गई तो सपा आंदोलन करने को बाध्य होगी!
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शक ने कहा कि अगर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी!
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ए एच हाशमी ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर कुछ अराजक तत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं वह अशोभनीय है सरकार को संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना चाहिए अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी आंदोलन का रास्ता अखत्यार करने को बाध्य होगी
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य विधायक ब्रजेश कठेरिया. राजकुमार यादव. एएच हाश्मी. आदेश यादव. आदि पदाधिकारी मौजूद रहे !!
