________सपा सांसद डिंपल यादव ने किशनी पहुचकर शोक संत्रप्त परिवार को दी सांतुना परिजनों की मुलाकात .…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि तालिग्राम की घटना आप लोगों से छुपी नहीं है किस तरीके से दंगा कराने के लिए मंदिर का सहारा लेकर सडयंत्र रचा गया था पुलिस ने कार्रवाई की तो इसमें भारतीय जनता पार्टी के लोग निकले लेकिन वहां पर जो आपसी सौहार्द और भाईचारा बिगड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है
उन्होंने कहा कि आप देख रहे हो लगातार गरीबी और अमीरी में फैसला बढ़ता जा रहा है महिलाएं सुरक्षित नहीं है युवाओं को बेरोजगार नहीं मिल रहा है। मुफ्त में सिलेंडर देने का वादा कर रसोई गैस के फिर पैसे बढ़ा दिए हैं महंगाई भी चरम सीमा पर है
हमारे रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरती जा रही है सरकार का दुनियां डंका पिट रहा झूठा प्रचार किया जा रहा है।
सांसद डिंपल यादव ने कहाकि वक्फ संशोधन अधिनियम पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है। भाजपा नेता न्यायालय को धमकाने की कोशिश कर रहे यह अनुचित है न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए!
उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सामाजिक असमानता और भेदभाव समाज में साफ दिखाई दे रहे हैं समाजवादी पार्टी समाज में समानता लाने और और सभी समाजों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद जातीय जनगणना कराने के बाद संख्या के अनुसार सत्ता में हिस्सेदारी तय की जाएगी..!!
