_______आज प्रयागराज में ‘महाकुंभ का महासत्य’ पुस्तिका का वितरण और प्रेस वार्ता ..!!
_______ भाजपा का ‘प्रयाग का प्रयोग’ बुरी तरह फेल हो गया…!!
प्रयागराज / उत्तर प्रदेश
महाकुंभ आत्म-प्रचार की होड़ की भेंट चढ़ गया। सच्चे संतों से बड़ी तस्वीरें झूठे ‘सियासी संतों’ की लगीं थी अखिलेश यादव ने मोदी योगी का नाम लिए बिना जमकर दोनों की धुलाई की !
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में भाजपाइयों में एक-दूसरे को साइडलाइन करने का कम्पटीशन चल रहा था। इसी लिए अव्यवस्थाओं के चलते भगदड़ में जाने कितने श्रद्धालुओं की जान चल उ गई!
श्री यादव ने कहा कि दिल्ली-लखनऊ की टकराहट में न किसी ने यहाँ के मंत्री जी की तस्वीर छपने दी, न सांसद और न विधायक की। ये सब जन-प्रतिनिधि हैं और इनका अपमान प्रयाग की जनता का अपमान है। इसीलिए अब यहाँ की जनता हर एक सीट पर भाजपा को हराएगी।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार फिर कोई एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी प्रयाग के कुंभ का अध्ययन करने आएगी लेकिन हमारे समय में आयोजित 2013 के कुंभ की तरह GOOD GOVERNANCE की किताब छापने नहीं बल्कि दुनिया के इस सबसे बड़े इवेंट की नाकामयाबी पर *MIS-MANAGEMENT* की किताब छापने के लिए आएगी ! अपनी बदइंतज़ामी के लिए ये महाकुंभ अगले 144 सालों तक याद रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में हताहत श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा नहीं सार्वजनिक कर रही सरकार हताहत हुए लोगों के परिजनों को पूरा मुआवज़ा नहीं देना चाहती हैं।
