______संसदीय लोकतंत्र में हमें कैसी सरकार चाहिए यह हमें स्वयं तय करना होगा ….???
_______ संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने वाली सरकार बनाने को आगे आओ ..!!
_____किसान मज़दूर छात्र नौजवानों को संगठित होकर बेहतर भविष्य के निर्माण की करनी होगी कल्पना ..!!
नई दिल्ली. ..!!
बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है चुनाव से पहले हमें तय करना होगा संसदीय लोकतंत्र में हमें कैसी सरकार चाहिए कानून का उलंघन कर गरीबों के घर उजाड़ने वाली या फिर बेहतर कानून शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देने वाली सरकार बनानी हैं हमें मतदान करने से पहले चुनावी समर में सरकार बनाने का दावा करने वाले दलों की चाल चरित्र और वादे और दावों को परखना होगा उसके बाद किसानों मजदूरों छात्र नौजवानों को एक शांति और सदभाव समृद्धि और धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का वादा करने वाले दल के पक्ष में मतदान करना होगा. .!!
एक ऐसी सरकार बनानी होगी जो जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और रोजगार, गरीबी उन्मूलन और देश के नागरिकों के बेहतर भविष्य की संभावनाओं को तलाशने का और संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, भाईचारे, और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने के लिए संकल्पबद्ध रहे ..!!!
एक ऐसी सरकार जो सभ्य समाज के निर्माण के प्रति प्रति उत्तरदायी होन कि जनता को गुलाम बनाने का प्रयास करे तथा पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों द्वारा देश की संपत्ति और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बंद करे और स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार का उन्मूलन कर सके वैज्ञानिक शिक्षा, अनुसंधान और आविष्कार को प्राथमिकता दे उद्योगों की स्थापना करे तकनीकी, प्राद्यौगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी का आधुनिकीकरण करे ताकि भारत दुनिया के विकसित देशों के साथ कदम मिलाकर चल सके।
एक ऐसी सरकार सरकार जो जो बहुसंख्यक मेहनतकश अवाम को गरीबी, भूखमरी, महंगाई,अशिक्षा, जैसी समस्याओं से मुक्त कराने के लिए तत्पर रहे और सभी नागरिकों को जीवन के हर क्षेत्र में समान अवसर की उपलब्धता और बेहतर जिंदगी के आवश्यक भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये तैयार रहे ..!!
आज जो देश के हालात हैं उनसे सभी लोग परिचित है महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है मुद्दों पर चुनाव ना हो इसके लिए अंध राष्ट्रवादी ताकते तरह-तरह के हाथकंड़े अपना रही है ताकि जनता को गुमराह करके सत्ता पर काबिज हो सके इसलिए मेहनतकश अवाम को एकजुट होकर फासीवादी सोच रखने वाले अवसरवादी दलों को पराजित करना होगा ताकि एक संवैधानिक मूल्य के अनुरूप कार्य करने वाली सरकार बनाई जा सके…!!
