____ गरीबों के बच्चों को कैसे मिले समान शिक्षा का अधिकार…!!
____ कीचड़ भरी गलियों से स्कूल जाने को मजबूर हो रहे बच्चे सरकारें मौन जिम्मेदार कौन…!!
____ गरीब दलित पिछड़े अल्पसंख्यक और आदिवासियों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए बंद किया जा रहे प्राथमिक स्कूल…!!
नई दिल्ली. .!!
ये बच्चे इतना संघर्ष करके कुछ बनना चाहते है इसलिए कीचड से बचकर पढ़ाई करने या कुछ जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा प्राप्त करने जा रहे है एसी में पढ़ने वाले और गरीब बच्चों के अंतर को मिटाना होगा समान शिक्षा के लिए संगठित एक बड़े आंदोलन की जरूरत है जिसकी गूंज गांव की शहर और विधानसभा के लोकसभा तक सुनाई दे तभी बदलाव हो सकता है. ..!!
यह गली में भरे पानी कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे यह सोच रहे होंगे कि पढ़ाई से हमें विभिन्न विषयों में ज्ञान और समझ मिलती है, जो हमारे जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती है पढ़ाई से हमारा व्यक्तिगत विकास होता है, हम अपने विचारों और कौशलों में सुधार कर सकते हैं…!!
बच्चों के मन में विचार आते होंगे कि पढ़ाई से हमें अपने करियर और भविष्य को बनाने में मदद मिलती है, हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं पढ़ाई से हमें आत्मविश्वास और स्वतंत्रता मिलती है, हम अपने निर्णय ले सकते हैं और अपने जीवन को नियंत्रित कर सकते हैं…!!
यह जो फोटो आप देख रहे हैं वह राजस्थान की बताई जा रही है फोटो कहां की है यह ज्यादा माने नहीं रखती हैं परन्तु यह फोटो देश की ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं गरीबों के बच्चों को कैसे शिक्षा से दूर रखा जाये यह सरकारों की सोची समझी साजिश रही है इसी साजिश के तहत सारे देश में हजारों प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं ताकि गरीब दलित पिछड़े अल्पसंख्यक और आदिवासियों के बच्चे पढ़ लिखकर अपने अधिकारों के प्रति सजग न हो सकें…!!
गरीबों के बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार देने के लिए तमाम संगठनों द्वारा अभियान चला कर सरकार को समय-समय पर चेतावनी भी दी गई परंतु मनुवादी सोच की सरकारें जब से देश की सत्ता पर काबिज हुई है तब से उनका एकमात्र एजेंडा रहा है कि समान शिक्षा की बात करने वालों को हासिए पर डाला जाए और गरीब दलित पिछड़े और अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए प्राथमिक शिक्षा को खत्म कर दिया जाए ताकि एसी वाले स्कूलों में सिर्फ अमीरों के बच्चे पढ़ सके गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का यह षड्यंत्र मानवादी एजेंडा है इस षडयंत्र को कुंद करने के लिए सभी गरीब दलित पिछड़े अल्पसंख्यक और आदिवासियों को एक होकर इंकलाब का आगाज करना होगा…!!!
