____ बेगूसराय में LJP (रामविलास) का संगठन विस्तार तेज़, कई प्रखंड अध्यक्षों को सौंपे गए प्रमाण पत्र..!!
_ पत्रकार आरपी यादव / बेगूसराय,बिहार…!!
जिले की राजनीति में हलचल बढ़ाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम आशीष शर्मा की अगुवाई में आज जिले के कई प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र देकर पार्टी की ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं..!!
यह पहल आगामी विधानसभा एवं अन्य चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के तहत की गई है। कार्यक्रम के दौरान राम आशीष शर्मा ने कहा, “पार्टी का उद्देश्य जनता की आवाज़ को मजबूती देना है। हम हर वर्ग, खासकर अति पिछड़े तबके के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं..!!”
इस मौके पर पार्टी के पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष सन्नी कुमार सहनी ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा, “हम चिराग पासवान के नेतृत्व में पूरी मज़बूती से खड़े हैं। पार्टी की नीतियाँ ज़मीनी स्तर पर असर डाल रही हैं, और हम संगठन को हर स्तर पर मजबूत करेंगे..!!
राम आशीष शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी आने वाले समय में संगठन विस्तार को और गति देगी, जिससे कि चुनावी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक निर्णायक ताकत बनकर उभरे..!!
संगठनात्मक मजबूती के इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा गया। माना जा रहा है कि इससे बेगूसराय में पार्टी की पकड़ और जनाधार को नई ऊर्जा मिलेगी..!!
