____ तेजस बिंदु के संपादक तेजस यादव ने बी.पी. मंडल को भारत रत्न देने की मांग की…!!
_ आरपी यादव / बेगूसराय,बिहार…!!
तेजस बिंदु राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका के संपादक तेजस यादव ने मंडल दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण वक्तव्य देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडल का योगदान देश के सामाजिक ताने-बाने में ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल जी ने पिछड़ी जातियों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे आज भी देश के विकास के लिए प्रेरणास्रोत हैं….!!
तेजस यादव ने मंडल जी को ओबीसी आरक्षण के जन्मदाता के रूप में याद करते हुए कहा, “मंडल जी जैसे महापुरुष का होना देश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सामाजिक समानता की नींव रखी और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। आज हमें न केवल उन्हें स्मरण करना चाहिए, बल्कि उनकी पूजा एक महापुरुष के रूप में करनी चाहिए…!!
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा, “मैं भारत सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध करता हूं कि बी.पी. मंडल साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उनके योगदान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के योग्य माना जाना चाहिए…!!
इस अवसर पर तेजस यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि मंडल जी की सोच और नीतियों को भविष्य की योजनाओं में शामिल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों को सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर बताया…!!
