_____सोनम वांगचुक को लद्दाख पुलिस ने किया गिरफ्तार हिस्सा भड़काऊ बयान देने का आरोप…!!
____ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में हुए विरोध प्रदर्शन के दो दिन बाद उन्हें किया गया गिरफ्तार …!!
नई दिल्ली. ..!!
सोनम वांगचुक को लद्दाख पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में हुए विरोध प्रदर्शन के दो दिन बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने शुक्रवार दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी जिसे वांगचुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करने वाले थे। लेकिन मीडिया से बात करने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया समझा जाता है कि उन्हें एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत गिरफ्तार किया गया है…!!
क्लाइमेटचेंज एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे थे बीच में उन्होंने दिल्ली मार्च भी आयोजित किया था..!!
सोनम वांगचुक को डीजीपी एसडी सिंह जामवाल के नेतृत्व में लद्दाख पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पुलिस ने उन पर क्या आरोप लगाए हैं लेह में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं लेह में शुक्रवार को भी कर्फ्यू लगा हुआ है पड़ोस में स्थित करगिल में वहां के लोगों ने लद्दाख के समर्थन में गुरुवार को बंद आयोजित किया था…!!
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को लेह में हुई हिंसा के लिए वांगचुक को ज़िम्मेदार ठहराया था केंद्र ने आरोप लगाया था कि हिंसा उनके “भड़काऊ बयानों” से भड़की थी मंत्रालय ने गुरुवार को सोनम के नेतृत्व वाले एक गैर-सरकारी संगठन, स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया है..!!
मंत्रालय ने इस कार्रवाई का कारण “वित्तीय अनियमितताओं” को बताया। सरकार ने सूत्रों के जरिए यह तक आरोप लगाया कि सोनम विदेशी एजेंट हैं बताया जा रहा है कि सोनम ने पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए हैं जिसके लिए उन्हें दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा गया है…!!
