____जंतर-मंतर पर धरना देते छात्र
______ नीट परीक्षा में हुई धाटली के बाद सारे देश में परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर हो रहा बवाल, छात्र संगठन सड़कों पर उतरे शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की मांग
______ परीक्षा में धांधली के सबूत मिलने के बाद भी सरकार परीक्षा रद्द करने को नहीं तैयार
______ छात्र नेताओं ने सरकार को दी चेतावनी नीट परीक्षा रद्द करो वरना आंदोलन रहेगा जारी
____ नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संसद के विशेष सत्र में की चर्चा की सरकार से मांग
____आइसा समेत एक दर्जन से अधिक छात्र संगठनों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
_____ नीट परीक्षा मैं हुई धांधली को लेकर सारे देश में बवाल मचा हुआ है उसके बाद भी सरकार सो रही है शिक्षा मंत्री मामले को हल्के में लेकर टालने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सारे देश के छात्र संगठन सड़को पर उतर कर नीट परीक्षा रद्द करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे है!
नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की बात जग जाहिर हो चुकी है उसके बाद भी शिक्षा मंत्री नीट परीक्षा को रद्द करने की बात को स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। वह जांच होगी दोषियों को सजा मिलेगी यह बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं!
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 05 मई, 2024 को किया गया था, जिसके लिए देशभर में 557 और विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। करीब 24 लाख छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा होने के बाद पेपर लीक के भी आरोप लगे थे। हालांकि, एनटीए ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हुई और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की बात सामने आते ही देश भर के संगठन सड़कों पर उतर आंदोलन कर रहे हैं। छात्र नेताओं को कहना है कि जब तक नीट परीक्षा रद्द नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए शनिवार को जंतर मंतर पर एक दर्जन से अधिक छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया छात्र नेताओं का कहना था जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और नीट परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित नहीं कराई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा __________धन्यवाद

