_____ सपा सांसदों ने जय भीम जय संविधान और पीडीए जिंदाबाद का लगाया नारा
_____ दलितों पिछड़ों की एकता बनाए रखने का दिया संदेश
____ लोकसभा चुनाव की तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की सपा ने तैयारी की शुरू
समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद सपा नेता इस जीत के सिलसिले को आगामी विधानसभा चुनाव में भी जारी रखना चाहते हैं यही वजह है कि लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ लेते समय जय संविधान जय भीम और जय पीडीए का उद्घोष कर लोकसभा चुनाव मैं जिस तरीके से संविधान और आरक्षण बचाने तथा पीडीए की एकता के बल पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की उसी तरह से विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत लिया!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद सांसद डिंपल यादव सांसद धर्मेंद्र यादव के अलावा अयोध्या से लोकसभा चुनाव जीत कर आए अवधेश प्रसाद ने भी सांसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और पीडीए जिंदाबाद का नारा लगाकर सारे देश के दलितों पिछड़ों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि शोषित पीड़ित किसान मजदूरों का हित सपा में ही सुरक्षित हैं ।
ംംलोकसभा चुनाव के पहले चरणों से लेकर दूसरे और तीसरे चरण तक समाजवादी पार्टी के नेताओं की आक्रामकता की धार कुछ कुंड दिखाई दे रही थी तीसरे चरण के बाद जब सपा मुखिया अखिलेश यादव खुलकर चुनाव मैदान में उतरे और उन्होंने संविधान और लोकतंत्र बचाने तथा पीडीए की एकता पर जोर दिया तो राजनैतिक विशेषज्ञों को लगने लगा था कि समाजवादी पार्टी कुछ अच्छा करने जा रही है परंतु जैसा समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है ऐसी उम्मीद राजनीति की जानकारी को भी नहीं थी यह करिश्मा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के करिश्माई में नेतृत्व की वजह से हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव हो या फिर अन्य जनहित के आंदोलन या गठबंधन जनहित में बना रहना अति आवश्यक है!
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया और समाजवादी पार्टी को जो जीत मिली है इसका श्रेय पीडीए को देने का संदेश दिया जिससे ऐसा प्रतीत होता है की आने वाले समय में भी जिस तरीके से समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है इस तरीके से विधानसभा चुनाव भी जीत सकती है इसके लिए पीडीए की एकता बनाए रखना बहुत जरूरी होगी!

