______ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किया गया भारत बंद का आवाहन
______दर्जनों संगठनों ने भारत बंद का किया समर्थन आंदोलन में लिया भाग
____ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में उप वर्गीयकरण के फैसले को रद्द करने की मांग
____ मैनपुरी में दिखा भारत बंद का व्यापक असर सड़कों पर उमड़ी भीड़ आरक्षण में ऊपर वर्गीकरण की व्यवस्था खत्म करने की मांग
______
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ भारत बंद का आह्वान हुआ है. 21 अगस्त, बुधवार को भारत बंद के इस आह्वान का उत्तर प्रदेश में व्यापक असर देखने को मिला! ऐसा इसलिए क्योंकि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजाद भी इसके समर्थन में उतर आए हैं. इनके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी ऐलान किया है कि उनकी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी भी इस भारत बंद का समर्थन करती है. उन्होंने अपने सारे कार्यकर्ताओं से भारत बंद के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. !
– फिलहाल यूपी में किसी जिले में स्कूल, कॉलेज या अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं हुआ है.
– आजाद समाज पार्टी और बसपा, दोनों ने ही अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद में सहयोग करें. ऐसे में कोई पुलिस अलर्ट भी जारी नहीं हुआ है.
– भारत बंद के समर्थन है. भीम आर्मी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण रैली निकाली बाद डीएम ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौपा!
यह भारत बंद SC/ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ है. एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली सात जजों की संविधान पीठ ने 6:1 के बहुमत से यह फैसला दिया है कि राज्य सरकारों को SC/ST के भीतर उप-वर्गीकरण करने का संवैधानिक अधिकार है. ऐसा इसलिए ताकि इसमें उन जातियों को आरक्षण का लाभ दिया जा सके, जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से ज्यादा पिछड़ी हैं.
सुप्रीम कोर्ट की फैसले के खिलाफ भारत बंद का असर मैनपुरी में भी व्यापक रूप से देखने को भारत बंद का समर्थन करने वाले संगठनों ने अलग-अलग रैलियां निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया! प्रदर्शन के दौरान जिले भर की यातायात व्यवस्था एक बार तो ठप हो गई चारों ओर जाम जैसी हालत पैदा हो गई! ईशन नदी के पुल जेल चौराहा कचहरी रोड़ क्रिश्चयन तिराहा संता बसंता चौराहा होकर आगरा रोड होकर सिंधिया तिराहे पर भारत बंद के प्रदर्शन का समापन किया गया !