लाल बाजार थाने का घेराव करने को मार्च निकालते पदाधिकारी
____कोलकाता के लाल बाजार थाने का सीपीआई-एमएल मास लाइन के कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
_____ पार्टी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया लाल बाजार चलो का आवाहन
_____ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाव लगाए लाल बाजार थाने की पुलिस मुर्दाबाद के नारे
_____पार्टी पदाधिकारियों ने दोषियों को बचाने का सरकार लगाया आरोप
कोलकाता! आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग महिला डॉक्टर की हत्या के बाद डॉक्टर का आंदोलन तेज होता जा रहा है! मंगलवार को सीपीआईएमएल मास लाइन का एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलनकारी डॉक्टर से मिलने आज जीकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो लाल बाजार पुलिस थाने की की पुलिस ने एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया इसके विरोध में बुधवार को सीपीआई (एमएल ) मास लाइन के कोलकाता स्टेट सेक्रेटरी अधिक चक्रवर्ती के नेतृत्व में लाल बाजार थाने का घेराव किया गया!
सीपीआईएमएल मास लाइन के आवाहन पर लाल बाजार चलो अभियान के तहत हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता छात्र नौजवान और किसान सड़कों पर उत्तर पड़े चारों तरफ इंकलाब जिंदाबाद लाल बाजार पुलिस मुर्दाबाद के नारे गूंजने लगे।
क्रार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जनरल सैक्रेटरी प्रदीप सिंह ठाकुर ने लाल बाजार चलो मार्च को संशोधित करते हुए कहा कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है सबूत मिटाने की प्रयास किया जा रहे हैं आंदोलन दमन किया जा रहा है!
उनहोंने कहा कि आंदोलन कार्यों का दामन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष किया जाएगा और दिवंगत डॉक्टर के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सीपीआईएमएल मास लाइन डॉक्टर के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आंदोलन करने के लिए तैयार खड़ी है।
लाल बाजार पुलिस थाने के घेराव के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सीपीआईएमएल मास लाइन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया पार्टी पदाधिकारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही डॉक्टरों की मांगों को नहीं माना गया तो यह आंदोलन एक बड़े जन आंदोलन में बदलने से कोई नहीं रोक सकेगा!!
लाल बाजार पुलिस थाने के घेराव के कार्यक्रम में भारी भीड़ को कर पुलिस बैक फुट पर दिखाई दी कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद पुलिस प्रशासन का दामन मुर्दाबाद लाल बाजार थाना पुलिस मुर्दाबाद के नारे लग रहे थे जगह जगह कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बैठ कर रोड जाम कर दिया जम कर नारेबाजी की !