
केरल_जाति जनगणना कराने वाला देश का पहला राज्य
____________________________________________
“आजाद भारत में अब तक एक भी राष्ट्रीय जनगणना (सन् 1951 से 2011 तक) जाति-गणना के साथ नहीं हुई.. लेकिन कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर जाति-समुदाय आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण जरूर कराये हैं। आजाद भारत में ऐसा पहला सर्वेक्षण केरल ने सन् 1968-69 में कराया। तब सूबे के मुख्यमंत्री थे-EMS Namboodiripad। वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। वह दलित या पिछड़े वर्ग में नहीं, कुलीन ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। लेकिन जाति-समुदायवार सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कराने का उन्होंने आदेश जारी किया जो उस दौर के लिए बिल्कुल नया और क्रांतिकारी शासकीय कदम था..।”
___प्रसिद्ध पत्रकार उर्मिलेश
