____ संवेदना फाउंडेशन ऑफ इंडिया को नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से किया जाएगा सम्मानित….!!
____ संवेदना फाउंडेशन को “सर्वश्रेष्ठ एन.जी.ओ. सम्मान पुरस्कार 2026” के अंतर्गत देश के टॉप 100 उत्कृष्ट एनजीओ में किया गया शामिल ….!!
____संस्था के अध्यक्ष इं.धर्मवीर सिंह राही को 25 मार्च इंदौर मध्य प्रदेश में “नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड – हाइएस्ट रैंक्ड एनजीओ ऑफ द ईयर 2026” की उपाधि से किया जाएगा सम्मानित …!!
____ संवेदना फाउंडेशन ने सेवा, सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में प्रभावशाली कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान. …!!!
____ सामाजिक संवेदनाओं और प्रतिभा विकास के क्षेत्र में धर्मवीर राही ने किया अविस्मरणीय कार्य….!!
मैनपुरी….!!
संवेदना फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही उन्होंने अपनी सादगी और सामाजिक सेवा से समाज में एक ऐसी जगह बनाई है जिससे उनकी राष्ट्रीय स्तर पर जो पहचान बनी है वह पहचान सामाजिक एकता आपसी सद्भाव और समाज के शोषित पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की प्रतीक बन गई है बात यही नहीं खत्म होती है सूखते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवन देना गरीबों के बच्चों को उच्च शिक्षा में सहयोग करना यह उनकी दैनिक दिनचर्या है इसीलिए उन्हें एक समाजसेवी के रूप में पहचान मिली है इसीलिए वह हजारों लोगों के प्रेरणा स्रोत बन गए हैं…!!
इंजीनियर धर्मवीर राही का जीवन सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ है उनके तमाम बड़े नेताओं मंत्रियों से संबंध रहने के बाद भी उनकी दैनिक जीवन जीने की कला में कोई परिवर्तन नहीं हुआ आज भी वह गरीब के साथ खड़े होकर अपने आपको गौरवांवित महसूस करते हैं यही उनकी पहचान है जो उन्हें अन्य लोगों से अलग खड़ा करती हैं….!!
संवेदना फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर धर्मवीर राही के कृतित्व और व्यक्तित्व की वजह से ही भारत वर्ष के कई राज्यों में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था संवेदना फाउंडेशन ऑफ इंडिया को वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। संस्था को “सर्वश्रेष्ठ एन.जी.ओ. सम्मान पुरस्कार 2026” के अंतर्गत देश के टॉप 100 उत्कृष्ट एनजीओ में शामिल किया गया है…!!
संस्था के अध्यक्ष इं.धर्मवीर सिंह राही को 25 मार्च 2026 को इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित Impact India Summit 2026 के मंच से “नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड – हाइएस्ट रैंक्ड एनजीओ ऑफ द ईयर 2026” की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा…!!
आयोजन समिति द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि यह सम्मान संस्था के उत्कृष्ट नेतृत्व,पारदर्शी कार्यशैली, नवाचारपूर्ण पहल और जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए प्रयासों को मान्यता देता है। संस्था ने सेवा, सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में प्रभावशाली कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है….!!
समारोह के दौरान संस्था को राष्ट्रीय स्तर की ट्रॉफी, प्रमाण पत्र तथा विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही संस्था का उल्लेख “फेसेज़ ऑफ इम्पैक्ट – नेशनल कंपेंडियम 2026” में भी किया जाएगा…!!
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे मैनपुरी जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है..!!
संवेदना फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर धर्मवीर राही के कृतित्व और व्यक्तित्व पर थोड़ी और नजर डालें तो घिरोर तहसील आन्दोलन की शुरुआत 9अगस्त 2014 को इं. धर्मवीर सिंह राही के नेतृत्व में घिरोर विधानसभा क्षेत्र के अस्तित्व समाप्ति के बाद हुई यह आंदोलन 28 दिन चला और घिरोर तहसील बनाने की घोषणा अखिलेश यादव सरकार में हो गई यह उनकी प्रमुख उपलब्धि रही है…!!
इंजीनियर धर्मवीर राही ने इसके पश्चात 80 गांवों के किसान वन गायों के त्रस्त थे उन सभी किसानों को न्याय दिलाने के लिए बेलहार तिराहे पर किया बड़ा आन्दोलन कर किसानों की समस्या को हल कराने का काम किया ..!!
करहल क्षेत्र में विलुप्त हुई आव गंगा नदी के पुनः अस्तित्व में लाने के लिए योगी जी की सरकार किया गया आंदोलन जिसका नेतृत्व संवेदना फाउंडेशन प्रमुख इं.धर्मवीर सिंह राही ने किया आज वह नदी अस्तित्व में है
श्री राही ने कैंसर पीड़ित परिवारों की मदद में भी संवेदना फाउंडेशन का रहा बड़ा योगदान रहा गरीब अनाथ बेसहारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाओ अभियान भी समूचे प्रदेश में चलाया गया समाज में उपेक्षित बुजुर्गों की सहायता दिलाने
अनाथ बेसहारा लोगों को निःशुल्क इलाज कराने में भी महती भूमिका निभाई है ..!!
संवेदना फाऊंडेशन भले ही एक बड़ी संस्था है लेकिन धर्मवीर राही भी अपने आप में व्यक्तिगत रूप से देखा जाए तो एक संस्था से काम नहीं है वह हमेशा संस्था के निर्णय को व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझ कर समाज में हमेशा सक्रिय रहते हैं यही उनकी पहचान है इंजीनियर धर्मवीर राही काल और परिस्थितियों के अनुरूप काम करने में माहिर है इसीलिए सर्व समाज के लोगों मैं उनकी उपस्थिति देखी जाती है जो उनके लिए सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक भी है…!! मैं उन्हें उनकी उत्कृष्ट कार्यो के लिए हार्दिक बधाई देता हूं
