______ ईवीएम के बाद फर्जी वोटर लिस्ट का खेल…….अगर ऐसे होता रहा तो जनता के वोट का कोई नहीं रहेगा मतलब …!!
नई दिल्ली. ..!!
अगर आपको लगता है कि BJP जनता के वोट से चुनाव जीत रही है, तो आप गलत हैं। क्योंकि जनता तो BJP को हराना चाहती है, मगर BJP जीत रही है। पहले जो काम EVM के सहारे होता था, अब वही काम फर्जी वोटर लिस्ट के सहारे हो रहा है।
? चुनाव आयोग की मिलीभगत से सरकारी मशीनरी का ऐसा दुरूपयोग लोकतंत्र के लिए खतरनाक होता जा रहा है।
➡️ जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां BJP वोटर लिस्ट में बड़ा खेल कर रही है। जिससे असली वोटर की जगह BJP के वोटर हजारों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ जा रहे हैं। इस खेल में चुनाव आयोग BJP की तरफ से बैंटिंग कर रहा है। BJP के फर्जी अप्लीकेशन पर चुनाव आयोग हजारों वाजिब नागरिकों को वोट काट दे रही है।
➡️ दरअसल चुनाव के वक्त BJP टारगेट करके उन असली वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट/कटवा देती है, जो चुनाव में BJP के खिलाफ वोट देने वाले होते हैं। इसके लिए BJP और RSS की मशीनरी बाकायदा एरिया वाइज, जाति वाइज, क्षेत्र वाइज, रिलीजन वाइज वोटर्स का विश्लेषण करती है।
➡️अब जिन असली वोटर्स का वोट कटा होता है, उनकी जगह BJP अपने बोगस वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट जुड़वा देती है। ये ज्यादातर बोगस वोटर्स उस मतदान क्षेत्र के निवासी भी नहीं होते हैं, जहां के वोटर लिस्ट में इनका नाम होता है। मगर ये वोट जमकर डालते हैं।
➡️यही कारण है कि हरियाणा,महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में हजारों लोगों ने शिकायत किया है कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। कई लोगों ने शिकायत किया कि वो जब अपने बूथ पर पहुंचे तब वहां बैठे लोगों ने कहा कि आपका वोट यहां नहीं दूसरे बूथ पर है।
➡️ यही कारण था कि महाराष्ट्र के जिन गांवो के ज्यादातर लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया, उन गांवों में भी गिनती में कांग्रेस की तुलना में BJP प्रत्याशियों को ज्यादा वोट मिल गए। ये चमत्कार कैसे हुआ किसी को पता नहीं। गांव वालों ने खुद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। लोकसभा चुनाव में जिस कांग्रेस पार्टी को 17 में से 14 सीटें मिली है, उसे विधानसभा चुनाव में 101 सीटों में से सिर्फ 16 सीटें ही मिली। ये तो असंभव जैसी चीज लगती है।
? महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक ऐसे कई कारनामें देखे गए….जिस पर विश्वास करना जनता के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। बीते कई चुनावों से चुनाव आयोग लगातार BJP के B टीम की तरह काम कर रहा है। BJP को जनमत लूटने की पूरी छूट मिली हुई है। आयोग वही करता है, जो BJP के लोग कहते हैं।
___ मैं लिखकर दे रहा हूं कि अगर जनता चुनाव आयोग के भरोसे बैठी रही तो BJP-RSS लोकतंत्र को समाप्त कर चीन की तरह तानाशाही सिस्टम लागू कर देंगे। आपके वोट और अधिकार का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।
____ संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई तेज करो…!!!
इंकलाब ज़िंदाबाद.. !!! जिंदाबाद जिंदाबाद…!!!
