_______उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी. .!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश
_____ उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में आज 9 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विशाल रैली और आम सभा का आयोजन निजीकरण विरोधी “विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश” द्वारा किया गया। रैली में प्रदेश भर से 25 हजार कर्मचारियों ने भाग लिया।
रैली को विद्युत कर्मचारियों के राष्ट्रीय नेता कामरेड सुभाष लाम्बा और कामरेड सुदीप दत्ता सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने सम्बोधित किया। रैली में सीटू उत्तर प्रदेश के महामंत्री प्रेमनाथ राय तथा उत्तर प्रदेश बिजली इंप्लाइज यूनियन (सीटू) के नेता सुरेंद्र सिंह, विशंभर सिंह आदि ने भी मौजूद रहे।
रैली में घोषणा की गई की पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा।
