_____ किसान सभा ने किया फर्दपुरा में आम सभा का आयोजन क्षेत्र के दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने लिया भाग..!!
______ 11 जून को कचहरी पर किया जाएगा प्रतिरोध प्रदर्शन का आयोजन पांच हजार से अधिक किसान करेंगे प्रतिभाग..!!
बसरेहर / चौबिया/ इटावा
किसान सभा द्वारा फर्दपुरा में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के किसानों ने भाग लिया। सभा में आनैया नदी की सफाई और बिजली निजीकरण/स्मार्ट मीटर मुददा छाया रहा..!!
11 जून को कचहरी पर प्रतिरोध प्रदर्शन किया जायेगा सभा को बतौर मुख्यवक्ता प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता प्रताप सिंह एवं संचालन नरेन्द्र सिंह यादव ने किया।
__मुकुट सिंह ने इटावा सहित उत्तर प्रदेश के 42 जिलों की बिजली का निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना को आडे हांथों लेते हुए रदद करने की पुरजोर मांग उठाई। उन्होने बताया कि निजीकरण से बिजली बहुत मंहगी हो जायेगी। किसानों मजदूरों की पहुंच से बाहर हो जायेगी। पहले की उपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूब जायेगा।
उन्होने जनता से अपील की कि अभी मौका है। एकजुट होकर इसका विरोध करें। वाद में पछताने और लुटने के अलावा कुछ भी नही बचेगा।
कामरेड मुकुट सिंह ने आगे कहा कि आनैया नदी पचार क्षेत्र के लिए अभिशाप है, इसकी समय से सफाई न होने से जलभराव से फसलें बर्बाद हो जाती है। जो क्षेत्र के पिछडेपन और गरीबी का कारण है। उन्होने बताया कि आनैया की सफाई की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उन्होने आश्वासन दिया है ,अन्यथा की स्थिति में व्यापक और जुझारू आंदोलन किया जायेगा।
श्री सिंह ने सभी फसलों के लिए एमएसपी की गांरटी कानून, कर्जा मुक्ति, किसान पेंशन, कारगर फसल बीमा योजना, कृषि बाजार नीति की वापसी, कृषि लागत पर सब्सिडी बढाने के साथ ही मंहगाई, बेरोजगारी, सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि असली मुददों से ध्यान हटाने के लिए साम्प्रदायक नफरत का काम सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।
●किसान सभा के जिला संयुक्त मंत्री विवेक यादव, फौजी चक्रपाणि यादव, कमलेश यादव, भागीरथ, रामविलास, सुरेन्द्र कठेरिया, रामसेवक, रामवीर सिंह, सूबेदार, राजेन्द्र सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
