________ राणा सांगा पर दिए गए रामजीलाल सुमन के बयान के बाद राजनैतिक हलचल हुई तेज…!!
________ करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली के बाद आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे आगरा की रामजीलाल सुमन के परिजनों से भेंट. .!!
_________ राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के अपमान को डाल्टन का अपमान बता रहे हैं सपा नेता..!!
_____ रामजीलाल सुमन के प्रकरण के बाद पीडीए को संगठित करने का अभियान सपा ने किया तेज…!!
_______ करणी सेना को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बताया फर्जी सेना …!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश आगरा ब्रोकिंग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आगरा पहुंचे उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पहुंच उनके परिजनों से मुलाकात की !
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमे किसी तरह का प्रदर्शन नहीं करना 26 मार्च को रामजीलाल सुमन के घर तोड़फोड़ करना सही नहीं सुमन जी के घर पर हमला जान से मारने की नियत से किया गया मुझे गोली मारने की धमकी दी गई ये सब कठपुतली वाले है, इनका धागा लखनऊ और दिल्ली वालों के हाथ में था बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया संविधान हमारी ढाल हैं ।
सामाजिक न्याय का संकल्प हमने उठाया है, जिसमें अड़चन डालने की कोशिश की जा रही है। जिसे पीडीए कभी स्वीकार नहीं करेगा !
श्री यादव ने कहा कि रामजीलाल सुमन के घर हमला हुआ ये कोई अचानक नहीं हुआ,सोच समझकर हमला किया गया था।
उन्होंने कहा कि यह माहौल बनाने के लिए फंडिंग हुई थी दलितों को डराने के लिए किया गया,करणी सेना के कार्यक्रम के लिए फंडिग हुई थी !
श्री यादव ने कहा कि सरकार पिछड़े और दलितों को डराना चाहती है,पीडीए की ताकत से सरकार डर रही है 27 में पीडीए की एकता ही भाजपा को हराएगी!
उन्होंने कहाकि इलाहाबाद में दलित को जलाया,आजाद भारत में संविधान होने के बाद ऐसी घटनाएं होंगी पुलिस हिरासत में मौतों का खेल चल रहा है आंबेडकर जयंती में गाना बजने पर हत्या ये निंदनीय है,अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
श्री यादव ने कहा कि उदाहरण है कि सदन में जो कहा जाता है उसे फैलाया नहीं जाता लेकिन सरकार राजनीतिक लाभ लेने को फैला रही सामाजिक न्याय और स्थापना के लिए हम संकल्प लेते है
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र में जो अधिकार मिले उसे आगे बढ़ रहे है जिन्होंने तलवारे लहराई और गालियां दी है उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे बीजेपी कभी मुद्दों पर बहस नहीं करती महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं से ध्यान भटकने का काम करती है वक्फ बोर्ड मामले पर हमे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा सरकार की मनमानी पर सुप्रीम नहीं चलने देगा !
