_______ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह में भाग लेने मैनपुरी पहुंचे भाजपा पर साधा निशाना ..!!
_____ शादी समारोह में सपा सांसद डिंपल यादव ने भी किया प्रतिभाग
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी जब कमजोर हो जाती है तो वह साम्प्रदायिक रास्ता अपनाती है अयोध्या की हार के बाद पूरे देश ने देखा कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी की कम्युनल पॉलिटिक्स खत्म हुई यह जो वक़्फ़ बिल लाया जा रहा है खास करके अल्पसंख्यकों पर अन्याय हो रहा है अभी तक तो यह सिर्फ मुसलमान भाइयों को निशाना बनाया जा रहा था थे यह इतने ताकतवर लोग हो गए बीजेपी के लोग किसी की परवाह नहीं कर रहे हैं मुंबई में जैन समाज के लोगों का मंदिर छीन लिया मध्य प्रदेश में कई जैन समाज के लोगों पर अटैक किया क्रिश्चियन की एक आरक्षण की सीट रिजर्व होती थी वह छीन ली जीएसटी कानून लाकर के व्यापार छीन लिया यह केवल छीनने का काम करते हैं। दुनिया में हमारा कोई डंका नहीं बज रहा है और ना ही हम कोई विश्व गुरु बन पा रहे हैं हर देश आपको धक्का मार रहा है अमेरिका अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए पाबंदियां लगा रहा है टैरिफ लगा दिया है। अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करने के भारत सरकार क्या कर रही है ?
श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी घटना से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है जो पश्चिम बंगाल में कुछ हुआ होगा उसमें कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी का भी हाथ रहा होगा।
बिहार में विधान सभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक तो जो बातें सुनने में आ रही हैं जो मुझे जानकारी मिल रही है” बिहार में इंडिया गठबंधन चुनाव मिलकर लड़ेगा जीतेगा !
____ एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई मंत्री है यह बताइए एक मुगल म्यूजियम बना था आगरा में इस सरकार ने उसका नाम बदल कर रख दिया छत्रपति शिवाजी महाराज जी कर दिया यह नाम बदलने का काम करते है।
उन्होंने पर्यटन मंत्री का नाम लिए बिना कहा कि इनके हाथ में कुछ नहीं है यह 2027 इसमें बड़ी यात्रा पर जाने वाले हैं। और सच्चाई यह है कि इन प्रतिमाओं की जब कभी भी जांच होगी तो यह बच नहीं पाएंगे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार की दो उपलब्धियां है एक पकोंड़ा दूसरी भगोड़ा इन्होंने नौजवान से रोजगार छींन लिया जिन्हें और भगोड़ा इस देश का पैसा लेकर विदेश भाग गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने और क्या कहा देखिए डी न्यूज सुपरफास्ट समाचार चैनल की खास रिपोर्ट. …
