____बीपी मंडल जयंती: पिछड़ों के मसीहा को याद कर यदुवंशी एकता संगठन ने किया सामाजिक न्याय के प्रति संकल्प..!!
यदुवंशी आरपी यादव / बेगूसराय,बिहार..!
मधेपुरा के मुरहो गांव से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में पिछड़ों के अधिकारों की आवाज बनने वाले भारत रत्न सम्मान के योग्य बी.पी. मंडल साहब की जयंती के अवसर पर यदुवंशी एकता संगठन द्वारा 25 अगस्त 2025 को बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित कंकौल चंदवारा में भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया है। संगठन लगातार पिछले चार वर्षों से मंडल साहब की जयंती मनाता आ रहा है और इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ यह आयोजन किया जाएगा…!!
____ बी.पी. मंडल: सामाजिक न्याय के पथप्रदर्शक..!!
=
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल आयोग के अध्यक्ष बी.पी. मंडल साहब ने भारत के 52% पिछड़े वर्गों की तक़दीर को बदलते हुए केंद्र सरकार की नौकरियों में 27% आरक्षण की सिफारिश की थी। यह सिफारिश मंडल कमीशन रिपोर्ट के नाम से प्रसिद्ध हुई, जिसने समाज के निचले पायदान पर खड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने का रास्ता खोला…!!
____ यदुवंशी एकता संगठन का संकल्प..!
=
यदुवंशी एकता संगठन के नेताओं ने कहा कि बीपी मंडल सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के आंदोलन के महानायक थे। उन्होंने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की नींव रखी। संगठन के सदस्यों ने यह भी कहा कि मंडल साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी…-!!
___जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम..!!
=
25 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बीपी मंडल साहब के संघर्ष, योगदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और गरीब छात्रों के लिए सम्मान समारोह मैट्रिक और इन्टर के छात्रों को परीक्षा बेसिस माँडल प्रैक्टिस सेटस वितरण तथा पत्रिका वितरण कार्यक्रम जैसे आयोजन किए जाएंगे…!!
____ संगठन का संदेश..!!
=
यदुवंशी एकता संगठन ने कहा – “बीपी मंडल सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की वह मशाल हैं, जिससे पिछड़े वर्गों के हक की रोशनी फैली। उनके सिद्धांत और त्याग आज भी हमें संघर्ष और सेवा की राह दिखाते हैं…!!
