

_______ संसद से लेकर सड़क तक वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा हो रहा बुलंद…!!
____ वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन में खोला मोर्चा…!!
____ वाटर अधिकार यात्रा में उमड़ रही छात्र नौजवानों की भीड़ दे रही परिवर्तन का संकेत…!!
____ निर्णायक दौर तक अगर आंदोलन जारी रहा तो बंद होगी वोट चोरी मजबूत होगा लोकतंत्र…!!
_____ वोट चोरी के आरोपों में फंसा चुनाव आयोग नहीं दे पा रहा राहुल गांधी के सवालों का जवाब…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
हमारा हक़, हमारा वोट, बंद करो ये लूटखसोट ,वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे सड़कों पर गूंज रहे हैं।, वोटर अधिकार यात्रा में छात्र नौजवानों की भीड़ परिवर्तन का संकेत दे रही है. ..!!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जब से वोट चोरी का खुलासा किया है तब से वोट चोरों के खिलाफ सारे देश में आक्रोश है हर और चर्चाएं हैं वोट चोरी संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है..!!
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियां के गहन पुनरीक्षण के नाम पर 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से क्यों काटे गए कारण बताने से चुनाव या आयोग कतरा रहा है चुनाव आयुक्त वोट चोरी के सबूत को छुपाने में जुटा है..!!
वोट चोरी का खुलासा होने के बाद बिहार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है यात्रा में उमड़ रही भीड़ बदलाव का संकेत दे रही है साथ ही जिस तरीके से चुनाव आयोग के खिलाफ जनता में आक्रोश पनप रहा है वह भी काबिले तारीफ है..!!
चुनाव में धांधली की बात जब भी सामने आती तो ईवीएम एवं पर सवाल उठाए जाते थे लेकिन वोट काटने और जोड़ने के नाम पर जो वोट चोरी का खेल हो रहा था वह पहली बार उजागर हुआ है जिसने मतदाताओं के की आंख कान खोल दिए हैं मतदाता अपने मत की प्रति जागरूक दिखाई दे रहा है…!!
वोट चोरी के मुद्दे को लेकर निकली जा रही वोटर अधिकार यात्रा या फिर संसद से लेकर सड़क तक वोट चोरी के खिलाफ हो रहा आंदोलन अगर निर्णायक दौर तक जाता हैं तो निश्चित रूप से वोट चोरी पर अंकुश लगेगा और लोकतंत्र मजबूत होगा
….!!
