__ चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था उसे किसी दल विशेष का पिछलग्गू बनने से बचना चाहिए…!!
___ वोट चोरी का मामला आम जनता के जुबान पर , वोट चोरी ना रुकी तो भारत में भी होंगे नेपाल जैसे हालात…!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश. .!!
चुनाव आयोग विपक्ष के निशाने पर है विपक्षी नेताओं का चुनाव आयोग से पूरी तरह से विश्वास उठ चुका है चुनाव आयोग पर चोरी का आरोप सारे देश में लगाया जा रहा है नेपाल में बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन हुआ उस आंदोलन के बाद जो सत्ता परिवर्तन हुआ उसे लेकर अब भारत में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं..!!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ शब्दों में कहा है अगर वोट डकैती नहीं रुकी तो जनता मजबूरी में जो नेपाल में हुआ वही रास्ता अपनाने को भारत में भी मजबूर होगी इसलिए चुनाव आयोग को जनता के वोट के अधिकार पर डकैती डालना बंद कर देना चाहिए..!!
चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है उसे अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए लोकतंत्र और संविधान की परंपराओं के अनुरूप मतदाताओं को उनका मत का अधिकार मिलना चाहिए या सुनिश्चित करना चुनाव आयु की जिम्मेदारी है अगर चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के सारे पर वोट की चोरी करने का काम करता है तो निश्चित रूप से भारत में भी नेपाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं..!!
