___”सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की 107वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, भारत रत्न देने की उठी मांग”…!!
आरपी यादव / बेगूसराय,बिहार..!
जिला यदुवंशी एकता मंच, बेगूसराय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल मसीहा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की 107वीं जयंती समारोह का आयोजन सहजानंद यादव के आवासीय कार्यालय, कंकोल चाँदबरा में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुवंशी जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की जबकि मंच संचालन सूरज यादव ने किया..!!
इस अवसर पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने बीपी मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बखरी के पूर्व विधायक श्री उपेंद्र पासवान उपस्थित रहे..!!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा,
“बीपी मंडल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने देश में ओबीसी वर्ग को पहचान दिलाई और 52% आरक्षण लागू कर ऐतिहासिक पहल की। सामाजिक न्याय की नींव को मजबूत करने वाले बीपी मंडल को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।” उन्होंने युवाओं, छात्रों और समाज के नेताओं से मंडल के विचारों को आत्मसात करने की अपील की..!!
पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने भी मंडल आयोग की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीपी मंडल ने पिछड़े वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी और उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई..!!
कार्यक्रम में सहजानंद यादव,आरपी यादव प्रशांत कुमार, अमरजीत यादव, राम सखा महतो, हरेराम कुशवाहा, महावीर यादव, मदन रजक, अनिल पासवान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, जय किशोर यादव, अनिल साह, अभिराम सिंह, रामनंदन यादव, कामदेव यादव, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, कैप्टन कैलाश यादव, शंकर मल्लिक, बाल्मीकि यादव, अभिमन्यु कुमार, बुद्ध प्रथम जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी मौजूद रहे..!
कार्यक्रम का समापन बीपी मंडल के विचारों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ..!
