
____बिरहा सम्राट समाजवादी लोकगायक स्वर्गीय पंडित परशुराम यादव जी की प्रतिमा के किया गया अनावरण. ..!!
_____ लोक गायक विरहा सम्राट परशुराम का हम सब के बीच से जाना लोकगायन के एक युग का अंत हैं — सांसद धर्मेन्द्र यादव
लखनऊ / उत्तर प्रदेश. .!
बलिया में नसीरपुर मठ (उजियार घाट) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर श्री धर्मेन्द्र यादव सांसद आज़मगढ उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित, लोक संस्कृति के प्रहरी, बिरहा सम्राट, लोक गायन के माध्यम से लोगों के दिलों में बसने वाले समाजवादी लोकगायक स्व० पंडित परशुराम यादव जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव विधायक व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बलिया ने किया…!!
सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आपने अपने लोकगायन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का काम किया। आपका जाना लोकगायन के एक युग का अंत है….!!!
उन्होंने कहा कि लोक गायन हमारे देश की एक ऐसी गायन की संस्कृति है जो गांव की मांटी से जुड़ी है शोषित पीड़ितों की पीड़ा को सरल और उन्हीं की भाषा में व्यक्त करने का माध्यम हैं…!!
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राम गोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री श्री अम्बिका चौधरी, सांसद बलिया श्री सनातन पाण्डेय, सांसद घोसी श्री राजीव राय, मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, काशी नाथ यादव पूर्व एमएलसी व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, आद्या शंकर यादव प्रदेश सचिव, संजय उपाध्याय पूर्व चेयरमैन, दूध नाथ यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मऊ, राम दुलार यादव पूर्व मंत्री, राजन कनौजिया प्रदेश सचिव, बंशी धर यादव ब्लाक प्रमुख, बीरबल राम जिला महासचिव, लक्ष्मण गुप्ता पूर्व चेयरमैन, रामजी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, राज नारायण यादव, रवीन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, आनंद यादव गुरु जी, अनिल राय, कामेश्वर सिंह, दिनेश यादव विधान सभा अध्यक्ष फेफना, आदि भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पारस नाथ यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया।
इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों व कलाकारो का डा. शिव दयाल यादव कवि, शिव बचन यादव कवि, पंडित परशुराम यादव के सुपुत्र अखिलेश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहित शंकराचार्य, कृपाचार्य, संदेश यादव, गुरु दयाल, अवधेश, कमलेश यादव एडवोकेट आदि परिवार के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया….!!!
