_
__जब तक देश की एक बड़ी आबादी को सामाजिक न्याय नही मिलेगा तब तक देश नहीं होगा मजबूत -: सांसद धर्मेन्द्र यादव ..!!
___ पिछड़े दलितों के हक़ अधिकार को बुल्डोज कर रहे हैं प्रदेश और केंद्र सरकार. ..!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश. ..!!
बलिया में मौन क्रांति के महानायक बीपी मंडल की जयंती के एक दिन पूर्व यशोदानन्दन महिला महाविद्यालय में सेवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद आजमगढ़ श्री धर्मेंद यादव ने श्री वीपी मंडल की स्मृतियो को नमन करते हुए मंडल कमीशन की सन्तुतियों पर कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया….!!
श्री धर्मेन्द्र यादव ने मंडल वैचारिकी को देश में आमजन तक पहुचाने का आह्वान किया। जब तक देश की एक बड़ी आबादी को सामाजिक न्याय नही मिलेगा देश मजबूत नही होगा। वर्तमान समय मे जो देश की सत्ता पर आसीन लोग है वो पिछड़े दलितों के हक़ अधिकार को बुल्डोज कर रहे है। ऐसे में समाजवादी पार्टी संविधन, लोकतंत्र और पीडीए के अधिकार को बचाने के लिए प्रदेश और देश मे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी…!!
श्री यादव ने कहा कि बलिया क्रांतिकारी धरती है और इस धरती से संकल्प लेते है कि गरीब किसान पिछड़े दलित अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ न्याय और हक़ की लड़ाई लड़ती रहेगी। समारोह में पदेश के 100 गरीब होनहार छात्रों को 5000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गए..!!
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी, सांसद सनातन पांडेय, सांसद रमाशंकर राजभर, विधायक संग्राम यादव, विधायक मुहम्मद रिजवी एवं जयप्रकाश अंचल, सगड़ी विधायक एचएन पटेल, कार्यक्रम में सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर यादव, प्रो सूरज मंडल, राष्ट्रीय सचिव डॉ. आनन्द यादव, प्रो. राजीव रंजन, सेवा प्रभारी व्यास यादव, विद्यालय के प्रबन्धक रोहित यादव, अनिल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे…!!
