

____वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब युवाओं का जोश देखकर विरोधियों के छूट रहे पसीने….!!
___ राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में पहुंची प्रियंका गांधी कहा नहीं होने देंगे वोट की लूट …!!
_____ ‘वोटर अधिकार यात्रा में वोट चोर गद्दी छोड़”” वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा हुआ बुलंद….!!
पटना / बिहार. ..!!
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए विशेष मतदाता पुनरीक्षण यानी एसआईआर के खिलाफ ‘इंडिया गठवंधन की ओर से जारी मतदाता अधिकार यात्रा मंगलवार को सुपौल में हुई। सुपौल और मधुबनी जिले में यात्रा प्रस्तावित थी। वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी भी नजर आईं। सुपौल में सड़क पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का जोश काफी हाई नजर आया…..!!
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका एक वाहन पर नजर आए। दोनों ही नेता हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी उनके साथ नजर आ रहे थे। सड़क पर वोटर अधिकार यात्रा के बैनर-पोस्टर नजर आ रहे थे। महागठबंधन के कई नेता इस यात्रा में नजर आए…!!
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक एसयूवी में बैठे देखे गए। वाहन धीमी गति से चल रहा था और नेता हाथ हिलाकर उत्साही भीड़ का अभिवादन करते दिखे..!!
यह यात्रा अब तक गया जी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार और पूर्णिया जिलों से होकर गुजर चुकी है। इसके बाद, यह मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सारण, भोजपुर और पटना जिलों से होकर गुजरेगी…!!
बिहार चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। बिहार में दिग्गज नेताओं का जुटान है और महागठबंधन वोटर अधिकार यात्रा कर रहा है। राहुल गांधी के साथ अब उनकी बहन प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल है। सुपौल और मधुबनी में राहुल गांधी के साथ जहां उनकी बहन प्रियंका गांधी होंगी तो वही बुधवार को प्रियंका गांधी का सीतामढ़ी में कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को प्रियंका गांधी माता जानकी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेगीं ..!!
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि ‘‘इस बात के पर्याप्त संकेत हैं’’ कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव बिहार में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’) की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं,…!!
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के तहत सुपौल में राहुल गांधी मौजूद हैं। बिहार कांग्रेस ने इस यात्रा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नजर आ रहे हैं। बिहार कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, ‘ बिहारवासियों के अपार जनसमर्थन के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जारी है… हम ठान कर निकले हैं- ‘वोट चोरी’ नहीं होने देंगे, आपका हक नहीं छिनने देंगे…!!
सुबह करीब 9 बजे वोटर यात्रा की शुरुआत हुई। सुपौल में यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महागठबंधन में शामिल नेताओं का जोश काफी हाई नजर आया। मधुबनी के फुलपरास में लंच ब्रेक होगा। शाम 4 बजे यात्रा झंझारपुर से फिर शुरू होगी…!!
राहुल गांधी की गाड़ी पर प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। अपने चहेते नेता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा थी। कांग्रेस वर्कर सड़क पर जोश से भरे नजर आ रहे हैंं। कांग्रेस वर्कर लगातार सड़क पर चल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेत्री प्रियंका गांधी आज झंझारपुर की सड़कों पर दोनों भाई-बहन एक साथ मिथिलांचल में पहली बार आ रहे हैं। मोहना चौक से लेकर राम चौक होते हुए कन्हौली तक की सड़क पर तमाम जगह स्वागत में पोस्टर बैनर और तोरण द्वार लगे हुए हैं। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग भी प्रियंका और राहुल को देखने के लिए काफी उत्साहित है। संभावना है कि झंझारपुर की सड़कों पर जब वह खुली जीप से अथवा पैदल यात्रा करेंगे तो सड़क के दोनों और लोगों का भारी हुजूम दिखेगा…..!!
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू प्रभारी, सुशील पासी प्रभारी सचिव, धीरज गुर्जर यात्रा को-ऑर्डिनेटर, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश साहनी, राम नरेश पांडेय शामिल होंगे। उदय भानु चिब राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, अनिल जय हिंद राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, अखिलेश यादव पर्यवेक्षक मधुबनी, बलजीत सिंह को-ऑर्डिनेटर आदि शामिल होंगे सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा जारी है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी जैसे दिग्गज कांग्रेस नेता इस यात्रा में मौजूद हैं..!!!
