_____बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत में शौचालय प्रोत्साहन राशि के लिए भटक रही गरीब जनता, अधिकारियों पर गंभीर आरोप…!!
_ आरपी यादव / बेगूसराय बिहार..!
बीरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले नौला पंचायत में शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि के लिए गरीब जनता को वर्षों से ठोकरें खानी पड़ रही हैं। शौचालय निर्माण योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक अधिकांश लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिला है..!!
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रखंड समन्वयक शबनम कुमारी बार-बार यह कहकर मामले को टालती हैं कि “हमें जिला से कोई टारगेट नहीं मिला है, इसलिए हम भुगतान नहीं कर सकते।” इतना ही नहीं, जब लोग बार-बार सवाल करते हैं तो उन्हें धमकी दी जाती है कि “जहां शिकायत करनी है कर दीजिए, आपको पैसा नहीं मिलेगा…!!
इस संबंध में जब नौला पंचायत की मुखिया रिचा देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने लगभग 500 से अधिक लाभार्थियों के आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करवाए हैं, लेकिन अब तक मात्र 20-30 लोगों को ही इसका लाभ मिला है…!!
मुखिया रिचा देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के समक्ष उठाया है। BDO द्वारा आश्वासन भी दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गरीब जनता अब भी अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है..!!
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला वर्षों से चल रहा है, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। शौचालय योजना के नाम पर गरीब जनता को केवल झूठा दिलासा दिया जा रहा है..!!
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक गरीब जनता अपने अधिकार के लिए यूं ही भटकती रहेगी? और कब तक जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ते रहेंगे…??
