_____ सांसद श्री छोटे लाल सिंह खरवार द्वारा रचित समाजवादी गाना ‘‘भाजपा वोट चोरवा पर पीडीए की ललकार‘‘ लांच किया..!!
____ श्री खरवार आदिवासी समाज में बहुत लोकप्रिय है। वे प्रख्यात गीतकार तथा संगीत के अच्छे जानकार ….!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश ..!!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज सोनभद्र के सांसद श्री छोटे लाल सिंह खरवार द्वारा रचित समाजवादी गाना ‘‘भाजपा वोट चोरवा पर पीडीए की ललकार‘‘ लांच किया..!!
श्री खरवार आदिवासी समाज में बहुत लोकप्रिय है। वे प्रख्यात गीतकार तथा संगीत के अच्छे जानकार हैं। उनका गाना पीडीए की ललकार सोनभद्र के आसपास क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय है। यहां तक कि तमाम सम्मेलनों, आयोजनों में भी यह गाना बजता है। नौजवानों के बीच यह गाना खूब प्रचलित है…!!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की एकता से भाजपा घबरा गई है अब उसके पास जीतने के लिए वोट चोरी के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है जनता भाजपा को सत्ता से हटाना चाहती है यही वजह है कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी करने का षड्यंत्र कर रच रही है। जिसका सबूत बिहार में मिल रहा है. ..!!
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, रामपुर सांसद श्री मोहिबुल्ला नदवी, सांसद श्री देवेश शाक्य प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल मौजूद रहे…!!
