______”मैंनपुरी के साहित्यकार डाॅ बीरेन्द्र कुमार “चन्द्रसखी ” द्वारा रचित कृति ” मैनपुरी की लोक सांस्कृतिक विरासत” व सांगीत छन्द मंजरी का किया गया विमोचन…!!
_______अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए एक बहुद्देशीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन …!!
मैनपुरी / उत्तर प्रदेश
शहीद स्मृति चेतना समिति दिल्ली के तत्वावधान में त्रिमूर्ति शहीदों राजगुरु, सुखदेव,सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष में शहीदों को याद करते हुए,नयी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना भरने और अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए एक बहुद्देशीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मैंनपुरी के साहित्यकार डाॅ बीरेन्द्र कुमार “चन्द्रसखी ” द्वारा रचित कृति ” मैनपुरी की लोक सांस्कृतिक विरासत” व सांगीत छन्द मंजरी का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डा राम शंकर कठेरिया,ने शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में श्री पवन कुमार . श्री पंकज कुमार,जी एस टी आयुक्त , माननीय विधायक ब्रजेश कुमार, माननीय पूर्व सांसद श्री प्रेमदास कठेरिया जी, माननीया पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया पूर्व विधायक,डा अशोक बनर्जी प्रधान संपादक कला वसुधा लखनऊ उ प्र ,डा महेश मधुकर बरेली ( साहित्यकार), डा राम सेवक साहित्यकार मथुरा,श्री प्रेम कुमार शुक्ल साहित्यकार दिल्ली ने शोभा बढ़ाई।
समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्र, व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया, ग्राम्य सरस्वती शिशु मंदिर भैंसरोली के छात्र- छात्राओं ने सरस्वती वन्दना गाकर समारोह के सफल होने की मंगल कामना की। अतिथियों का स्वागत चन्दन लगाकर व माल्यार्पण करके किया गया।
मैनपुरी पर आधारित लोक रंग नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री अशोक कुमार आजाद, व डा प्रेम कुमार शुक्ल,डा बीरेंद्र कुमार चन्द्रसखी ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया।इसमें मैनपुरी की विभिन्न लोक शैलियों का प्रदर्शन किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख अतिथि ने कह,” यह पुस्तक मैनपुरी की लोक सांस्कृतिक विरासत पर अब तक का विशिष्ट शोध है,जो आधुनिक विद्यार्थियों के लिए मार्ग दर्शक के रूप में कार्य करेगी। अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी।” अन्य अतिथियों ने भी इसी प्रकार के उद्गार व्यक्त किए।
सम्मानित अतिथियों में डा रामबदन पांडेय प्राचार्य एकरसानंद संस्कृत महाविद्यालय मैनपुरी, डा सुशीला त्यागी,डा प्रेमचन्द संगीत विभाग श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय मैनपुरी,डा संजीव पोरवाल प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली,डा सुबोध द्विवेदी,डाअजय प्रजापति साहित्यकार, अधिवक्ता श्री कृष्ण मिश्र,श्री विनोद माहेश्वरी साहित्यकार,श्री प्रशांत मिश्रा,श्री राहुल गौड़ हाथरस ने गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह की अध्यक्षता श्री प्रेमदास पूर्व सांसद ने की। उन्होंने अध्यक्षीय उद्बोधन में समस्त पदाधिकारियों जनता व अतिथियों का आभार जताया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
