__ समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का लिया जायजा. .!!
__ सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पंजाब पहुंचा पंडित परिवारों से की मुलाकात. .!!
लखनऊ / उत्तर प्रदेश. .!!
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पंजाब प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित इलाकों की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना और पीड़ित परिवारों की सहायता से जुड़ी आवश्यकताओं को समझना था..!!
प्रतिनिधिमंडल में आजमगढ़ सांसद श्री धर्मेंद्र यादव, सांसद श्री आनंद भदौरिया, पूर्व मंत्री श्री महबूब अली का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी श्री कुलदीप सिंह भुल्लर और चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम यादव सहित समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ने स्वागत किया..!!
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के रास्ते में खंटमान में खड़े लोगों से भेंट मुलाकात करते हुए पंजाब प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल लगन के आवास पर पहुंचकर पार्टी के लोगों से भेंट की..!!
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद श्री धर्मेंद्र यादव ने लुधियाना में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए समाजवादी लोग जुट रहें है। इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित जनता के साथ खड़ा रहना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी और इंसानियत का फर्ज है। आज इस संकट के समय में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बाढ पीड़ितो के साथ समाजवादी पार्टी मजबूती से खड़ी है..!!
सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस संकट की घड़ी में पंजाब और बाढ़ पीड़ितों के साथ है। पूर्व मंत्री महबूब अली ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ समाजवादी पार्टी हर तरीके से खड़ी है। तत्पश्चात जालंधर में हरद्वारी लाल जी के साथ सैकड़ों लोगों ने मुलाकात कर पार्टी के मजबूत करने की बात कही. तत्पश्चात सपा प्रतिनिधि मंडल अमृतसर स्वर्ण मंदिर पहुंचा जहां दरबार साहिब में मत्था टेक सर्वत्र भले की अरदास की।
पंजाब में इस समय बाढ़ ने कई जिलों में कहर बरपा रखा है। बाढ़ से वहां भारी नुकसान हुआ है। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पंजाब के बाढ़ पीड़ित जनता के साथ खड़ी है और अपने स्तर से हर संभव मदद कर रही है..!!
इस मौके पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल लगन, डॉ. विक्रम विक्रम यादव, हरद्वारी लाल जी, कुलदीप सिंह भुल्लर, प्रीतिंदर सिंह कक्कू, गुरुदेव सिंह, अमर सिंह, बलवीर सिंह बल्ली, सत्य प्रकाश, आर के यादव, पंकज, कृष्ण कुमार, मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, क्रांति कुमार सिंह, प्रमोद पाल, मुन्ना साहनी, मो. फुरकान, ठाकुर रामसिंह, अशोक कुमार स्वामी, त्रिभवन सिंह सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे..!!
