____ केरल में वोली वृंदा करात कांग्रेस पर लगाया भाजपा से मिली भगत होने का आरोप….!!
____ राहुल गांधी को बताया भाजपा की तरह झूठ बोलने की मशीन अन्य राज्यों में किए वादे न पूरे करने का लगाया आरोप…!!
____कांग्रेस शासित कर्नाटक में एक मंत्री ने हाल ही में विधानसभा को बताया था कि 70 सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं” केरल में नहीं हुई एक भी सांप्रदायिक घटना…!!
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की लीडर वृंदा करात ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद, राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेसी नेता “झूठ की मशीन” के साथ केरल का दौरा कर रहे हैं। वह पलक्कड़ ज़िले में एलडीएफ की चुनावी रैलियों में बोल रही थीं…!!
उन्होंने कांग्रेस पर केरल के लोगों से ईमानदारी से बात न करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा, “उनकी नई गारंटी में महिलाओं को 3,000 रुपये पेंशन देने का वादा किया गया है उन्हें यह भी बताना चाहिए कि कर्नाटक और तेलंगाना में किए गए उनके वादों का क्या हुआ….!!”‘
उन्होंने कहा, ” कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 2,500 और किसानों को सालाना 12,000 देने का वादा किया था दो साल बाद भी एक पैसा नहीं दिया गया है….!!
कॉमरेड वृंदा करात ने कांग्रेस के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि सीपीएम के बीजेपी से संबंध हैं उन्होंने कहा, “केरल एक ऐसा राज्य है जहां पिछले 10 सालों में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है एलडीएफ सरकार ने यहां सांप्रदायिक ‘बुलडोज़र’ को जड़ जमाने नहीं दिया है इसके उलट, उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में एक मंत्री ने हाल ही में विधानसभा को बताया था कि 70 सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं…!!
कामरेड बृंदा करात कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर भाजपा को मजबूत करने का काम करती है कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व का फार्मूला भाजपा को लाभ पहुंचता है…!!
