____बेगूसराय विधानसभा में कांग्रेस सहित महागठबंधन की आईटी सेल कमजोर, सोशल मीडिया पर नहीं दिख रहा प्रभाव…!!
______डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रियता की कमी से उम्मीदवार की लोकप्रियता पर पढ़ सकता है असर .!!
बेगूसराय,बिहार..!
बेगूसराय विधानसभा में महागठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ भूषण के समर्थन में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और पोस्ट को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड की गई दो-तीन खबरों को न तो अधिक लाइक, शेयर और कमेंट मिल रहे हैं, और न ही स्थानीय या जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा इन्हें साझा किया जा रहा है..!!
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह स्थिति साफ तौर पर दर्शाती है कि कांग्रेस की आईटी सेल और मीडिया टीम कमजोर है। चुनावी माहौल में सोशल मीडिया अब प्रचार-प्रसार का अहम माध्यम बन चुका है, ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रियता की कमी से उम्मीदवार की लोकप्रियता पर असर पड़ सकता है..!!
स्थानीय कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि बेगूसराय में अगर पार्टी को जीत दर्ज करनी है तो आईटी और मीडिया सेल को मजबूत करना अनिवार्य है। सिर्फ बैठकें करने या जमीनी स्तर पर प्रचार चलाने से बात नहीं बनेगी, जब तक सोशल मीडिया पर उम्मीदवार की गतिविधियों और उपलब्धियों को व्यापक रूप से नहीं फैलाया जाएगा..!!
जानकारों के मुताबिक, अखबार, वेबसाइट, पोर्टल या सोशल मीडिया चैनलों पर अमिताभ भूषण से जुड़ी खबरें चलने के बावजूद उनका पार्टी के आईटी सेल द्वारा शेयर न किया जाना चिंताजनक है। इससे यह संदेश जा रहा है कि संगठनात्मक समन्वय की कमी है, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है…!!
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि अगर डिजिटल प्रचार पर ध्यान नहीं दिया गया तो “धरातल पर मेहनत के बावजूद सफलता हाथ से निकल सकती है..!!
