___रामलीला मैदान की विशाल जन रैली का समर्थन करो…प्रदीप सिंह
____वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा जाएगा इस्तीफा. …!!
____ 1 नवम्बर को किसने मजदूर छात्र नौजवानों से दिल्ली के रामलीला ग्राउंड पहुंचने की अपील
नई दिल्ली. ..!!
सीपीआई-एमएल मास लाइन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में संविधान को हासिए पर डालकर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे सीपीआईएमएल मास लाइन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी….!!
उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त और भाजपा की मिली भगत से सारे देश में वोट चोरी हो रहा है इसके खिलाफ देश की जनता में भारी आक्रोश है “वोट चोरी” के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 1 नवम्बर को “इंडिया” गठबंधन द्वारा आयोजित और विभिन्न प्रगतिशील ताकतों व आन्दोलनों द्वारा समर्थित रामलीला मैदान की विशाल जन रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सारे देश के किसान मजदूर छात्र नौजवान भाग लेने का मन बना चुके हैं…!!
कामरेड महासचिव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस महा रैली को सफल करने का प्रयास कर रही है दिल्ली पुलिस को सरकार के इशारे पर नहीं नाचना चाहिए अगर रैली को सफल करने की कोशिश की तो भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनाव में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी …!;
उन्होंने कहा कि फासीवादी मोदी-शाह शासन द्वारा अपनाए गए सभी प्रतिबंधात्मक तरीकों की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) मास लाइन की केन्द्रीय कमेटी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। हम जनता के सभी वर्गों, विशेषकर मजदूर वर्ग और मेहनतकश जनता से अपील करते हैं कि वे इस सभा में पूरे जोश के साथ शामिल हों, ताकि इसे फासीवादी आरएसएस-भाजपा के आक्रामक हमलों के खिलाफ एक सशक्त प्रतिरोध में बदला जा सके।कामरेड महासचिव ने कहा कि हम मजदूर वर्ग और मेहनतकश जनता से आह्वान करते हैं कि वे इस आन्दोलन को पूरे संकल्प के साथ आगे बढ़ाएं, जिसका उद्देश्य जनता — विशेषकर मजदूर वर्ग और मेहनतकशों के जीवन और आजीविका के मुद्दों को केन्द्र में रखकर, वैचारिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक नीतियों का विकल्प पेश करते हुए आरएसएस-भाजपा के फासीवाद को बेनकाब करना, उसे अलग-थलग करना और उसे पराजित करना हो।
