दो-तीन दिन से कोहरा का कहर जारी है रात हो या दिन कोहरा साफ नहीं हो रहा है दिन में कोहरे की वजह से सर्दी बढ़ जाती है जिससे बचने के लिए लोग आग का सहारा लेते हैं कामकाजी लोगों को कोहरा की वजह से भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है!
वही रात के समय में दिन ढलते ही वातावरण में कोहरा की मोटी परत छा जाने से यातायात प्रभावित होता है लोग कोरहरा की वजह से समय से पहले ही अपने कार्य स्थल से घर जाने की तैयारी में लग जाते हैं जिससे उनका कार्य भी प्रभावित हो रहा है!
कोहरा की वजह से गेहूं की फसल में लाभ होता दिखाई पड़ रहा है वही आलू और सरसों की फसल में नुकसान होने की संभावना को लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं!
