——– मैनपुरी लोकसभा 2024 चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह किया नामांकन
——— यूपी में 80 सीटों पर काबिज होगी बीजेपी,साधा सपा पर निशाना
——— बेरोजगारी और महंगाई पर पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब
जनपद मैनपुरी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह 12:00 बजे के लगभग निर्वाचन कार्यालय पहुंचे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया किया है नामांकन के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा , इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह मोदी सरकार की वाह वाही करते हुए उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर विजय पताका लहराने की बात करते हुए नजर आए वही मीडिया के किसानो, नौजवानों, और रोजगार के बारे में सवाल पूछने पर बचते हुए नजर आएगी! उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि जब सपा की सरकार थी तो सारे प्रदेश में जंगल राज कायम था जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है गुंडा और माफिया दिखाई नहीं दे रहे हैं भयमुक्त समाज की स्थापना हुई हैं!
कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह किसानों मजदूरों और नौजवानों के मुद्दों पर बसे हुए दिखाई पड़े !
उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी के मतदाताओं का जोश इस बात का सबूत है कि इस बार मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में भगवा फहराने का मतदाताओं ने मन बना लिया है समाजवादी पार्टी अफवाह फैला का चुनाव जीतना चाहती है या संभव नहीं है निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करना चुनाव आयोग का दायित्व है समाजवादी पार्टी चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं कर सकेगी!
कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याओं पर कुछ भी नहीं बोला और बचते हुए दिखाई दिए