
अयोध्या की गलियों में जल भराव
____ राम मंदिर को जाने वाले रामपथ का निरीक्षण करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद
_____ अयोध्या में हुए जलभराव और रामपथ पर हुए गड्ढों का निरीक्षण उच्च स्तरीय जांच की मांग
_____ राम मंदिर की छत से पानी टपकना और रामपथ का उखाड़ जाना दुर्भाग्यपूर्ण
______ रामपथ पर जगह जगह हुए गढ्ढों में मिट्टी और गिट्टी भर कर सरकार सड़क के निर्माण कार्य में हुई धांधली पर डाल रही पर्दा
फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवेधश प्रसाद ने 29 जून को अयोध्या में रामपथ, श्रीराम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान राम पथ को देखने पहुंचे सांसद अवेधश प्रसाद ने कहा कि रामपथ पर गड्ढे क्यों हुए, इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार डंका पीटती है, अयोध्या में बहुत विकास किया। कितना विकास किया वो दिख रहा है। मैंने आज देखा, अभी रात में सड़क बनी है। जिनके हाथ में पावर है, वो इन गड्ढों के लिए जिम्मेदार हैं। राम के नाम की सड़क है। राम के नाम पर भाजपा ने वोट मांगा। ये मामूली सड़क नहीं है। पता नहीं कितना पैसा लगा इस सड़क को बनाने में। 6 इंजीनियर सस्पेंड करने से नहीं चलेगा। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।
दरअसल 2 दिन हुई बारिश ने अयोध्या की सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। रेलवे स्टेशन से रामपथ पर आने वाले मार्ग में जलभराव हुआ। इस कारण सड़कों पर कई जगह गड्ढे हो गए। वहीं कई इलाकों में हुए जलभराव के कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर विस्थापित होना पड़ा है। इस बीच बीते दिनों अयोध्या की दुर्दशा को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा था कि लोकसभा का सत्र खत्म होने के बाद 29 जून को मैं अयोध्या जाकर मौके पर सब कुछ देखूंगा और फिर जिम्मेदार लोगों से जवाब लूंगा।
बता दें कि जिस मार्ग पर जलभराव हुआ है, वह मंदिर से काफी करीब है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 28 जून को इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने अयोध्या के एक वीडियो को शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ये जो हर तरफ भ्रष्टाचार का सैलाब है। उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।” बता दें कि अखिलेश यादव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अयोध्या की जलभराव का वीडियो दिखाया गया है। अयोध्या में कई लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है और काफी नुकसान का सामना लोग कर रहे हैं। रामपथ पर हुए गड्ढे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई भी कर दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन इंजीनियरों को निलंबित किया गया है।
अयोध्या राम की नगरी है जो भी हो पहली ही बारिश ने अयोध्या के विकास की पोल खोल दी है चारों तरफ अयोध्या को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है भले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपथ के निर्माण की देखरेख करने वाले पीडब्ल्यूडी के कई इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है लेकिन अयोध्या और राम मंदिर में आस्था रखने वाले लोग परेशान है हुए जानना चाहते हैं की इतनी बड़ी प्रोजेक्ट में किस तरीके से धांधली की गई है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी अति आवश्यक है!
