पत्रकारों को जानकारी देते पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार
_____ थाना भोगांव पुलिस और एसओजी मैनपुरी की संयुक्त टीम ने चार अंतर राष्ट्रीय तस्करों को किया गिरफ्तार
_____ तस्करों से 10 किलो मादक पदार्थ बरामद अंतर राष्ट्रीय बाजार में जिसकी 8.5 करोड़ रुपये कीमत गई आंकी
____ तस्करों के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी पुलिस ने की बरामद
____ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पत्रकारों को बताया कि थाना भोगांव पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एसओ भोगांव गगन कुमार गौड और एस.ओ.जी प्रभारी कुलदीप दीक्षित के संयुक्त नेत्रत्व में दोनों टीमों ने मिलकर मुखबिर की सूचना पर मिलने से पहले कासंगज रोड जाल पुल आलीपुर खेड़ा भोगांव पर चैकिंग कर रहे थे !
तभी मुखबर ने सूचना दी की एक डिजायर कार में चार अंतर राष्ट्रीय तस्कर मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं।
सघन चेकिंग करने पर स्विफ्ट कार में एक गोपनीय स्थान बना रखा था जिसमें तस्करों ने 10 किलो मादक पदार्थ छिपा रखा था पुलिस ने काफी छानबीन के बाद चारों तस्वीरों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें जेल भेजा गया है।
तस्करों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 8.5 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।