_____ काफिला परिवार qp न्यूज़ अवार्ड 2024 पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में हुआ संपन्न
______ उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से वरिष्ठ पत्रकार कवि एवं साहित्यकार राकेश रागी को काफिला परिवार सामाजिक सदभावना सम्मान से किया गया सम्मानित
____
काफिला परिवार राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र और QP न्यूज़ चैनल की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी 13 अक्टूबर की शाम शाम 7:00 बजे पिंक सिटी प्रेस क्लब में Qp न्यूज़ अवार्ड 2024 सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं साहित्यकार राकेश रागी के सामाजिक सरोकारों के ओतप्रोत लेखन करने के लिये सामाजिक सदभावना सम्मान से सम्मानित किया गया!
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर आदर्श नगर विधायक रफीक खान थे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नवीन शर्मा डायरेक्टर – यूमीन टेक्नोलॉजीज दुबई, प्रोटेक्शन शील्ड अमेरिका ने की
विशिष्ट अतिथि JLN एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डॉ आजम बैग,मोहनलाल बैरवा संरक्षक संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था, राजेश कुमार बुनकर अध्यक्ष बार एसोसिएशन न्यायालय आमेर, आसिफ अली प्रदेश सचिव-पीसीसी कांग्रेस कमेटी राजस्थान, चंद्र मोहन खत्री महामंत्री राजा पार्क मॉडल बीजेपी राजस्थान कार्यक्रम में शामिल हुए
कार्यक्रम में सह आयोजक के रूप में वासु जेम्स के डायरेक्टर जिग्नेश पटेल अमीर है पीनाराज इंटीरियर के अयूब मंसूरी,होटल न्यू सफायर के मलिक लाईक खान,अब्दुल लतीफ आर्को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर इंटक ,फ्लाइकोंन मोटर्स E- स्कूटर कंपनी अपनी भागीदारी निभाई
कार्यक्रम का संचालन उप न्यूज़ के अरशद वारसी ने किया
इस अवार्ड कार्यक्रम में साहित्यकार शायर डॉक्टर खिलाड़ी सिंगर, पत्रकार, समाजसेवी के अलावा अनेक कैटिगरी में कार्य करने वाली हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम शाम 7:00 बजे शुरू होकर रात 10:00 बजे समाप्त हुआ
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे लुक लाइक अमिताभ बच्चन जिन्होंने आकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए
इसके अलावा सिंगर सारेगामा फेम लियाकत अली और सिंगर पूर्व जज जिन्होंने बॉलीवुड कलाकारों के साथ अनेक ऑडियो वीडियो बनाए श
केपी सक्सेना ने मोहम्मद रफी व किशोर कुमार के गीत गाकर कार्यक्रम में रंग जमा दिया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत जन गण मन से हुई फर्रुखाबाद से आए फैज़ वारसी ने दुआ अपनी बुलंद आवाज में दुआए कलाम पढ़कर कार्यक्रम का आगाज किया उसके बाद 6 बार जयपुर के सांसद रहे स्वर्गीय गिरधारी लाल भार्गव के पुत्र मनोज भार्गव के विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी
और फिर उसके बाद सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ मैनपुरी के वरिष्ठ पत्रकार कवि एवं साहित्यकार राकेश रागी को काफिला परिवार सामाजिक सदभावना सम्मान से सम्मानित किया गया इसके अलावा अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर जीएफ साबरी, शायर अब्दुल रहीम अख्तर बिस्मिली, जाने माने शायर जिया टोंकी , पावरलिफ्टर प्रियंका शर्मा आमेर जयपुर, समाजसेविका मेमुना नरगिस आमेर जयपुर, समाजसेवी सईद अहमद खान जयपुर, समाजसेवी सगीर अहमद उर्फ लल्लू भैया जयपुर, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अनिल कुमार बहरोड राजस्थान, पूर्व जज सिंगर केपी सक्सेना जयपुर, सारेगामा फेम सिंगर लियाकत अली जयपुर
पूर्व सांसद स्वर्गीय गिरधारी लाल भार्गव के पुत्र मनोज भार्गव, Qp न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया
