___ सैफई परिवार को हराने की करहल से शुरुआत करेंगे मतदाता _ विनीत यादव
मैनपुरी! करहल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में इस बार बड़ा फेरबदल होने जा रहा है 85 फ़ीसदी यादव इस बार भाजपा प्रत्याशी अनुज प्रताप यादव को जिताकर इतिहास लिखने का काम करेगा करहल की जनता सैफई परिवार को हारने के लिए तैयार है करहल के लोग सैफई के परिवारवाद को किसी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने अनुजेश यादव को टिकट देकर सैफई परिवार की गुलाबी से मुक्ति का रास्ता खोल दिया है अब यादवों को तय करना है कि वह किसके साथ हैं! जो यादव राजनीतिक में अपना दखल चाहते हैं। उन्हें एकजुट होकर भाजपा को जिताना होगा तभी भविष्य में चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा !
यह विचार अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव भाजपा नेता विनीत यादव ने करहल में भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये!
उन्होंने कहा कि जब तक यादव भाजपा के साथ नहीं जुड़ेगा तब तक उसे मैनपुरी में राजनैतिक हिस्सेदारी मिलने वाली नहीं है समाजवादी पार्टी मैनपुरी की राजनीति को अपने परिवार में बंधक बनाकर सीमित रखना चाहती है इसलिए यादव मतदाताओं को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को जीतने का संकल्प लेना होगा तभी आने वाले दिनों में भाजपा हमें मौका देगी और हम चुनाव जीतकर सैफई की राजनीति से छुटकारा पा सकेंगे!
श्री यादव ने कहा कि सैफई वालों का परिवारवाद किसी से छुपा नहीं हैं सैफई वालों ने मैनपुरी के लोगों को हमेशा वोट के रूप में इस्तेमाल किया है। जब भी राजनीति में हिस्सेदारी का मौका आता है। तो यह लोग अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने करहल विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में यादव प्रत्याशी उतार कर यादव समाज के लोगों को अपने बीच का जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर दिया है। इस अवसर का यादव मतदाता लाभ उठाकर अनुजेश प्रताप यादव को भारी मतों से जिताने का मन बना चुके हैं जिसकी वजह से सैफई परिवार परेशान हैं! भाजपा को इस बार कोई नहीं हरा सकता है।
