____ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पोस्ट पर खड़े जिये सवाल
____ पत्रकारों पर दबाव बनाने का भाजपा पर लगाया आरोप
_ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह पत्रकारों को अवैध रूप से दवाव में लेकर काम करना चाहती है !
अखिलेश यादव ने कुछ सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा एक की सरकार में —
एक पत्रकार की हत्या
– पत्रकारों पर दबाव बनाना
– पत्रकारों को महीना बाँधना
– पत्रकारों पर एफ़आइआर कराना
– पत्रकारों को निर्वस्त्र करके मारना
– पत्रकारों को अवांछित पेयपान कराना
उन्होंने कहाकि भाजपा राज में मीडिया के ‘मनोबल के एनकाउंटर’ का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए आगे आना होगा और कर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी!
मीडिया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
