______ कामरेड बृंदा करात ने कहा कि बुलडोजर पर रोक का स्वागत
दिल्ली
सीपीआईएम की पोलिट व्यूरो सदस्य बृंदा करात ने कहा कि मैं बुलडोजर कार्रवाई को अवैध और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हूं। मैं केवल यही चाहती थी कि फैसला पहले आ गया होता। इससे भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों में कई घरों पर बुलडोजर चलने से बचा जा सकता था।
लेकिन यह आ गया है, यह” उन लोगों को न्याय मिला है जो भाजपा द्वारा गरीबों और विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाने के कारण पीड़ित हुए हैं और जिन्हें भविष्य में भी कष्ट सहना पड़ा होगा।”
