चुनाव आयोग तुरंत इस बात का संज्ञान ले कि उप्र में शासन-प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है और मतदान को बाधित करने के लिए ‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बाँटकर मतदाताओं पर दबाव बना रहा है। ये एक तरह से संविधान द्वारा दिये गये वोटिंग के अधिकार को छीनने का ग़ैर-क़ानूनी कृत्य है। इसे एक अपराध की तरह दर्ज करके तुरंत कार्रवाई की जाए अन्यथा माननीय सर्वोच्च से ये अपील होगी कि वो स्वतः संज्ञान लेते हुए पक्षपाती शासन-प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप चुनाव निष्पक्ष कराने की मांग की है उन्होंने आरोप लगाया है की जिला प्रशासन लाल पर्ची वाडकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं को धमकाने का काम कर रहा है ताकि सपा के पक्ष में पढ़ने वाला मत प्रतिशत प्रभावित किया जा सके!
श्री यादव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर उपचुनाव निष्पक्ष कराने के लिए सता संज्ञान लेने की अपील की है
Election Commission of India
#CEOUP
#Supreme Court
#Allahabad Hight Court
