_______ किसानो-मजदूरो ने चेतावनी रैली कर मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम
______ सरकार पर किसान मजदूरों ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप
लखनऊ कानपुर इटावा 26 नवम्वर
संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय ट्रेड यूनियनो के संयुक्त मंच के आहवान पर एतिहासिक किसान आंदोलन की चौथी बरसी पर 26 नवम्बर को देशभर में जिला मुख्यालयों पर चेतावनी रैलियां कर मोदी सरकार द्वारा की गयी वादाखिलाफी के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के क्रम में 15 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। लखनऊ में झण्डा बैनरो से सुसज्जित सैकड़ों किसान, मजदूर, महिलाओं का संयुक्त जुलूस निकाला गया बाद में सभा में बदल गया।
इटावा में संयुक्त किसान मोर्चा उ0प्र0 के संयोजक समिति के सदस्य एवं किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए डबल इंजन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकारें किसान-मजदूर व जनविरोधी है। यह सरकारें कारपेारेटस की लूट को बढावा दे रही है। जनता का ध्यान प्रमुख मुददों से भटकाने के लिए साम्प्रदायक धु्रवीकरण का खेला कर रही है। उन्होने किसानो-मजदूरों, कर्मचारियो, युवाओ, महिलाओ, छात्रो व बुद्वजीवियों से अपील की कि संविधान जनतंत्र और जीवन व जीविका की रक्षा हेतु एकजुट होकर सडको पर उतरें।
वक्ताओ नें डीएपी की आपूर्ति धान की लूट बंद कर एमएसपी पर सरकारी खरीद कराने, बासमंती का न्यूनतम संमर्थन मूल्य 4000-5000 रू0 कुं0 करने, रोक लगने से धान उत्पादन में हुयी कमी की क्षतिपूर्ति का मुआवजा, इटावा रेलवे बाईपास के लिये ली गयी भूमि का स्थल निरीक्षण कराकर आवासीय-कार्मिशियल भूमि का बाजार दरों पर प्रतिकर व अन्य लाभ, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का उल्लघन बंद करने, सभी फसलों के लिये एमएसपी की गांरटी, किसानो-मजदूरों की कर्जा मुक्ति, 60 साला पेंशन 10 हजार रू0 प्रतिमाह लागू करने, आशा-रसोइया, आंगनबाडी आदि स्कीम वर्कर्स का न्यूनतम वेतन 26000 रू0 व कर्मचारी का दर्जा, बिजली निजीकरण बिल वापसी, पुरानी पेंशन बहाली, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि मांगो को उठाया गया।
विरोध प्रदर्शन का असर सारे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कानपुर इटावा आदि कई शहरों में देखने के मिला किसानों मजदूरों कि एकता का नारा बुलंद किया गया ।
अध्यक्षता डा0 रामयश सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य ने तथा संचालन किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य ने किया। सीटू नेता अमर सिंह शाक्य, आशा कर्मचारी यूनियन की प्रदेशीय महामंत्री संगीता कश्यप, सुमित्रा, रसोइया यूनियन की अनीता पोरवाल एवं उमा, महेश प्रताप सिंह, चंद्रदीप बीकेयू टिकैत, किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव, पूर्व प्रधानाचार्य विश्राम सिंह यादव, सनी माधव, अमर पाल सौली बीकेयू धरती पकड,गोविंद यादव अजय यादव, प्रेमशंकर यादव, डा0 शौकीन सिंह यादव आदि ने समर्थन किया।
